Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

9th class biology chapter 4 | 9 क्लास जीव विज्ञान | 9 class स्वास्थ्य एवं रोग | 9th class science chapter 4



अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. अच्छे स्वास्थ्य की तीन मूल शर्तों के नाम लिखें ?

उत्तर : (क) संतुलित आहार (ख) स्वच्छ जल एवं शुद्ध वायु तथा (ग) किसी प्रकार के दुर्व्यसन का न होना

2. ऐसे तीन रोगों के नाम लिखें जिन्हें स्वच्छ पेयजल का उपयोग कर फैलने से रोका जा सकता है ?

उत्तर : हेपेटाइटिस, अमीबीय पेचिश एवं आइफॉइड

3. तीन संक्रामक रोगों के नाम लिखें।

उत्तर : हैजा, मलेरिया एवं क्षयरोग।

4. दो असंक्रामक रोगों के नाम लिखें।

उत्तर : कैंसर एवं मधुमेह ।

5. ऐसे रोग जो बहुत लंबे समय तक बनी रहती है, क्या कहलाते हैं?

उत्तर : चिरकालिक रोग

6. सूक्ष्मजीव रोगाणुओं के कारण होनेवाले रोग क्या कहलाते हैं ?

उत्तर : संक्रामक रोग

7. वाह्य कारकों द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलनेवाले रोग क्या कहलाते हैं?

उत्तर : संचारित रोग

8. हाइड्रोफोविया रोग का दूसरा नाम क्या है ?

उत्तर रेबिज

9. टाइफॉइड रोग के कारक का नाम लिखें।

उत्तर : सालमोनेला टाइफी (Salmonella typhi)

10. AIDS का पूरा नाम लिखें।

उत्तर : एक्वायर्ड इम्यून डेफिसिएंसी सिण्ड्रोम (acquired immune deficiency syndrome. AIDS)

11. HIV का पूरा नाम लिखें।

उत्तर : ह्यूमन इम्यूनोडेफिसिएंसी वाइरस (human immunodeficiency virus, HIV )

12. क्षयरोग या टी०वी० किस संक्रामक वैक्टीरिया के कारण होती है?

उत्तर : माइकोबैक्टेरियम टिउबरकुलोसिस (Mycobacterium tuberculosis) नामक संक्रामक बैक्टीरिया के कारण।

13. वैसा आहार जिसमें सभी पोषक तत्त्व समुचित मात्रा में उपलब्ध हो, क्या कहलाता है ?

उत्तर : संतुलित आहार।

14. लौह खनिज की कमी से होनेवाला रोग क्या कहलाता है ?

उत्तर : अरक्तता।

15. ऐसे रोग जो बहुत समय तक बने रहते हैं, क्या कहलाते हैं?

उत्तर : चिरकालिक (Chronic) रोग।

16. हॉर्मोन की गड़वड़ी से हमारे शरीर में होनेवाले किन्हीं दो रोगों के नाम लिखें।

उत्तर : मधुमेह (Diabetes) एवं भीमकायता (Gignatism)।

17. शरीर में किस हार्मोन के ज्यादा बनने से जायगैटिज्म नामक रोग होता है ?

उत्तर : वृद्धि हॉर्मों (growth hormone) कुसंक्रियता के कारण।

18. एनसेफैलाइटिस तथा चेचक किस श्रेणी के सूक्ष्म रोगाणु से होनेवाले रोग हैं ?

उत्तर : वाइरस (virous) के कारण।

19. सूक्ष्मजीव रोगाणुओं के कारण होनेवाले रोग क्या कहलाते हैं?

उत्तर : संक्रामक रोग।

20. असंक्रामक रोग के कोई दो उदाहरण दें।

उत्तर : मधुमेह, कैंसर।

21. संचारित रोग के कोई दो उदाहरण दें।

उत्तर : मलेरिया।

22. मलेरिया रोग किस परजीवी के कारण होता है ?

उत्तर : प्लाजमोडियम वाइवैक्स (Plasmodium vivex) द्वारा।

23. अमोवी पेचिश किस प्रोटोजोआ के संक्रमण से होता है ?

उत्तर : एंट अमीबा हिस्टोलिटिका (Entomoeba histolytica)

24. टाइफॉइड नामक रोग के रोकथाम के लिए लगाए जानेवाला टीका क्या कहलाता है ?

उत्तर : T.A.B.

25. DOTS के द्वारा किस रोग की चिकित्सा की जाती है?

उत्तर : टी० बी०

26. इंटरफेरॉन की सूई किस रोग के नियंत्रण में सहायक है ?

उत्तर : हेपेटाइटिस (Hepatitis) रोग के नियंत्रण में।

27. रैवडो वाइरस के कारण होनेवाले रोग का नाम वताएँ।

उत्तर : रेबिज।

28. रेविज नामक रोग अन्य किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर : हाइड्रोफोबिया।

29. पोलियो से ग्रसित अंग में रोग की तीव्रता कम करने के लिए उपचार की कौन-सी विधि अपनाई जाती है?

उत्तर : फिजियो थेरापी (physiotherapy) द्वारा।

30. पोलियो वाइरस से सुरक्षा के लिए बच्चों को पिलाए जानेवाली दवा की बूँद क्या कहलाती है?

उत्तर : OPV (oral potio vaccine)

* लघु उत्तरीय प्रश्न

1. स्वास्थ्य की परिभाषा (WHO के अनुसार) क्या है ?

उत्तर : WHO के अनुसार स्वास्थ्य की परिभाषा इन शब्दों में दी गई है— "वह स्थिति जिसमें पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक संपन्नता हो, न कि केवल बीमारियों या पीड़ा का न होना।"

2. रोग किसे कहते हैं?

उत्तर : रोग एक असामान्य शारीरिक स्थिति है, जिसमें शारीरिक अंग या अंग-तंत्र सामान्य रूप से कार्यशील नहीं होते।

3. रोग-लक्षण किसे कहते हैं?

उत्तर : वैसे संकेतों को रोग-लक्षण कहते हैं, जो शारीरिक अंगों के सामान्य कार्य न करने से मिलते हैं तथा जिसे केवल रोगी ही महसूस कर सकता है।

4. रोगों का सामान्य चिह्न क्या है ?

उत्तर : रोगों का सामान्य चिह्न वह स्थिति है, जो शरीर के कार्य की एवं रचना के आदर्श स्वरूप में परिवर्तन को दर्शाता है।

5. चिरकालिक रोगों की परिभाषा दें।

उत्तर : वे रोग जो बहुत लंबे समय तक बने रहते हैं, चिरकालिक रोग कहलाते हैं, जैसे दमा, गठिया, क्षयरोग, मधुमेह इत्यादि।

6. संक्रामक रोग किसे कहते हैं?

उत्तर : सूक्ष्मजीव रोगाणुओं से होनेवाले रोग संक्रामक रोग कहलाते हैं। जैसे-न्यूमोनिया, खसरा, मलेरिया, दाद, फाइलेरिया इत्यादि।

7. निर्जलीकरण को रोकने के उपाय बताएँ।

उत्तर : शरीर के ऊतकों द्वारा जल की हानि को निर्जलीकरण कहते हैं। निर्जलीकरण को रोकने हेतु ORS घोल (जिसमें एक ग्लास जल में तीन चम्मच चीनी, एक-चौथाई चम्मच साधारण नमक, एक छोटा टुकड़ा सोडियम बाइकार्बोनेट एवं कुछ बूंदें नींबू को मिलाकर) बनाया जाता है। इस ORS घोल को एक निश्चित समयांतराल पर देकर शरीर के निर्जलीकरण को रोका जाता है।

8. किस श्रेणी के रोग संचारित रोग कहलाते हैं?

उत्तर : वैसे रोग जो एक संक्रमित व्यक्ति से अन्य व्यक्तियों में या एक समुदाय से दूसरे समुदाय में किसी बाह्य कारक (हवा, जल, भोजन, स्पर्श, रोगवाहकों) के माध्यम से फैलते हैं, संचारित रोग कहलाते हैं।

9. पल्स पोलियो कार्यक्रम क्या है?

उत्तर : बच्चों में पोलियो विषाणुओं द्वारा उत्पन्न रोग को समाप्त करने हेतु हमारे देश में चलाए जा रहे अभियान को पल्स पोलियो कार्यक्रम कहते हैं।

10. क्षयरोग का संक्रमण कैसे होता है ?

उत्तर : क्षयरोग का संक्रमण माइक्रोवैक्टीरियम टिउवरकुलोसिस नामक जीवाणु द्वारा होता है। संक्रमण के दौरान से सबसे पहले फेफड़ों को संक्रमित करते हैं, इसके पश्चात् आहारनाल, मस्तिष्क तथा हड्डियों तक फैल जाते हैं।


इस तरह के अन्य जानकारी के लिए अगले अध्याय पर क्लिक करें!

Physics (भौतिकी)

Chapter 1 विज्ञान और मापन   Click here!

Chapter 2 गति और विराम  Click here!

Chapter 3 बल तथा गति के नियम   Click here!

Chapter 4 गुरुत्वाकर्षण   Click here!

Chapter 5 कार्य ऊर्जा और शक्ति  Click here!

Chapter 6 ध्वनि (Sound) Click here!


Chemistry (रसायन)

Chapter 1 हमारे परिवेश के पदार्थ  click here!

Chapter 2 पदार्थ का वर्गीकरण  Click here!

Chapter 3 परमाणु अणु और आयन  Click here!

Chapter 4 परमाणु संरचना  Click here!

Chapter 5 प्राकृतिक संसाधन  Click here!


Biology (जीव विज्ञान)

1. कोशिका जीवन की आधारभूत इकाई  Click here!

Chapter 2. उत्तक  Click here!

Chapter 3. जीवो में विविधता  Click here!

Chapter 4. स्वास्थ्य एवं रोग  Click here!

Chapter 5. खाद संसाधन पौधे Click here!

Chapter 6. खाद संसाधन पशु  Click here!

Post a Comment

0 Comments