Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

9th class physics chapter 4 | नाइंथ क्लास भौतिकी पाठ 4 गुरुत्वाकर्षण





प्रश्न 1. गैलीलियो कहां के वैज्ञानिक थे ?

उत्तर- गैलीलियो इटली के वैज्ञानिक थे

प्रश्न 2. पृथ्वी की ओर गिरती हुई वस्तु का त्वरण उसके द्रव्यमान से क्या होता है ?

उत्तर- पृथ्वी की ओर गिरती हुई वस्तु का त्वरण उसके द्रव्यमान से स्वतंत्र होता है

प्रश्न 3. निर्वात में सभी वस्तुएं किस त्वरण से गिरती है ?

उत्तर- निर्वात में सभी वस्तु समान त्वरण के साथ गिरती है

प्रश्न 4. त्वरित गति किस क्रिया के द्वारा ही संभव हो सकती हैं ?

उत्तर - त्वरित गति केवल बलों की क्रिया द्वारा ही संभव हो सकती है

प्रश्न 5. किसी जगह गुरुत्व त्वरण वस्तु के किस पर निर्भर नहीं करता है ?

उत्तर-  किसी जगह गुरुत्वीय त्वरण वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता है

प्रश्न 6. गुरुत्वीय बल उस वस्तु के किसके समानुपाती होता है जिस पर वह लगता है ?

उत्तर- गुरुत्वीय बल उस वस्तु के द्रव्यमान के समानुपाती होता है जिस पर वह लगता है

प्रश्न 7. दो वस्तुओं के आकर्षण बल दोनों वस्तुओं के किसके समानुपाती होता है ?

उत्तर - दो वस्तुओं के परस्पर आकर्षण का बल दोनों वस्तुओं के द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती होता है

प्रश्न 7. एक समान वृत्तीय गति से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर-  यदि कोई कण किसी वृत्त की परिधि पर एक समान चाल से घूम रहा हो, तो उस गति को एक समान वृत्तीय गति कहते हैं

प्रश्न 8. अभिकेंद्र त्वरण से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर-  वृत्त के केंद्र की ओर लगने वाले त्वरण को अभिकेंद्र त्वरण कहा जाता है

प्रश्न 9. अभिकेंद्र का क्या अर्थ होता है ?

उत्तर-  अभिकेंद्र का अर्थ होता है केंद्र को खोजने वाला

प्रश्न 8. चंद्रमा और पृथ्वी की औसत दूरी लगभग कितना है ?

उत्तर- चंद्रमा और पृथ्वी की औसत दूरी लगभग 384400 Km है

प्रश्न 9. चंद्रमा पृथ्वी का कितना दिन में परिक्रमा करता है ?

उत्तर - चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा 27.3 दिन में करता है

प्रश्न 10. दो वस्तुओं की दूरी को 60 गुना बढ़ाने पर गुरुत्वीय त्वरण कितना गुना कम हो जाता है ?

उत्तर - दो वस्तुओं की दूरी को 60 गुना बढ़ाने पर गुरुत्वीय त्वरण 60² गुना कम हो जाता है

प्रश्न 11. गुरुत्वाकर्षण बल दो वस्तुओं के बीच की दूरी के क्या होता है ?

उत्तर- गुरुत्वाकर्षण बल दोनों वस्तुओं के बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है

प्रश्न 12. गणित में कलन (calculus) का खोज किसने किया ?

उत्तर- न्यूटन ने

प्रश्न 13. सर आइज़क न्यूटन का संक्षिप्त जीवन परिचय लिखें ?

उत्तर -न्यूटन दुनिया के सर्वकालिन महानतम भौतिकविज्ञानियों और गणितज्ञों में से एक थे, उन्होंने गति के नियमों का प्रतिपादन किया, गुरुत्वाकर्षण के सर्वत्रिक नियम की खोज की और गणित की एक नई शाखा कलन की नींव डाली , प्रकाशिकी के चित्र में भी न्यूटन का बहुत योगदान है वास्तव में न्यूटन ने यह सभी खोजे और अनुसंधान केवल 25 वर्ष की आयु में ही कर दिए थे,  बहुत बाद में इन्होंने कुछ पुस्तकें प्रकाशित किया ( Philossophiae, naturalis, प्रिंसिपिया, मैथमैटिका,  नामक पुस्तक 2886 में और ऑप्टिक्स नामक पुस्तक 1704 में छपी इनकी

प्रश्न 14. गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम लिखें ?

उत्तर- न्यूटन ने 1687 में गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम दिया

ब्रह्मांड में एक कण प्रत्येक दूसरे कण को एक बल से आकर्षित करता है जिसका परिमाण 

(i)कणों के द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती होता है (ii)उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है 

इस बल की दिशा कणों को मिलानेवाली रेखा के अनुरेख होती है

                  F    =    G m1.m2  /  r2

प्रश्न 15. G से आप क्या समझते हैं व्याख्या करें ?

उत्तर - G एक नियतांक है , जिसे गुरुत्वाकर्षण नियतांक कहा जाता है | G का मान कणों कि प्रकृति, उसके द्रव्यमान, उसके बीच की दूरी, माध्यम, समय, ताप इत्यादि पर निर्भर नहीं करता तथा ब्रम्हांड के सभी कणों के लिए एक ही होता है, अतः इसे सर्वात्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक भी कहा जाता है

                     G   =   Fr² / m1.m2

 प्रश्न 16. G का SI मात्रक क्या है ?

उत्तर- Nm²/kg²

प्रश्न 17. G का मान सबसे पहले किसने ज्ञात किया ?

उत्तर -सर हेनरी केवेंडिश ने 1798 में, G का मान दो भारी गेंदों के बीच लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा माप कर ज्ञात किया

प्रश्न 17. G का मान कितना होता है ?

उत्तर- 6.673×10-¹¹ Nm²/kg²

प्रश्न 18. दो वस्तुओं के लिए गुरुत्वाकर्षण बल का परिमाण कब अधिक होता है ?

उत्तर - यदि दोनों या उनमें किसी एक वस्तु का द्रव्यमान बहुत अधिक हो तो गुरुत्वाकर्षण बल का परिमाण अधिक होगा

प्रश्न 19. गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम का महत्त्व लिखें ?

उत्तर - 1. गुरुत्वाकर्षण बल के ही कारण हम सब पृथ्वी से बँधे रहते है।

2.चंद्रमा पर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल आवश्यक अभिकेंद्र बल प्रदान करता है जिसके कारण चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर वृत्ताकार जैसे पथ पर घूमता है। इसी प्रकार, अन्य ग्रहों के उपग्रह भी उन ग्रहों की परिक्रमा करते हैं।

3. पृथ्वी पर सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी को सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षा पर घूमते रहने के लिए आवश्यक अभिकेंद्र बल देता है। इसी प्रकार, अन्य ग्रह भी सूर्य की परिक्रमा करते रहते हैं।

4. चंद्रमा और सूर्य के गुरुत्वाकर्षण बलों के कारण ही समुद्रों में ज्वार-भाटा आते हैं।

इस पोस्ट को बहुत जल्द पूरा कर दिया जाएगा


इस तरह के अन्य जानकारी के लिए अगले अध्याय पर क्लिक करें!

Physics (भौतिकी)

Chapter 1 विज्ञान और मापन   Click here!

Chapter 2 गति और विराम  Click here!

Chapter 3 बल तथा गति के नियम   Click here!

Chapter 4 गुरुत्वाकर्षण   Click here!

Chapter 5 कार्य ऊर्जा और शक्ति  Click here!

Chapter 6 ध्वनि (Sound) Click here!


Chemistry (रसायन)

Chapter 1 हमारे परिवेश के पदार्थ  click here!

Chapter 2 पदार्थ का वर्गीकरण  Click here!

Chapter 3 परमाणु अणु और आयन  Click here!

Chapter 4 परमाणु संरचना  Click here!

Chapter 5 प्राकृतिक संसाधन  Click here!


Biology (जीव विज्ञान)

1. कोशिका जीवन की आधारभूत इकाई  Click here!

Chapter 2. उत्तक  Click here!

Chapter 3. जीवो में विविधता  Click here!

Chapter 4. स्वास्थ्य एवं रोग  Click here!

Chapter 5. खाद संसाधन पौधे Click here!

Chapter 6. खाद संसाधन पशु  Click here!





Post a Comment

0 Comments