Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

9th class chemistry chapter 3 | परमाणु अणु और आयन



प्रश्न 1. रसायनिक संयोग के नियम लिखें ?

उत्तर -लभ्वाजे, प्राउस्ट, जॉन डाल्टन, तथा कुछ अन्य वैज्ञानिकों द्वारा किए गए प्रयोगों के फलस्वरुप पदार्थ के संगठन और रसायनिक अभिक्रियाओं के संबंध में कुछ नियमों का प्रतिपादन हुआ तत्वों के संयोग से यौगिकों के बनने की प्रक्रियाएँ, कुछ निश्चित नियमों के अनुसार होती है ,जिन्हें रासायनिक संयोग के नियम कहते हैं

प्रश्न 2. पदार्थ की अनश्वरता का नियम लिखें ?

उत्तर- इस नियम का प्रतिपादन 1774 में लभ्वाजे ने किया था, इस नियम के अनुसार रसायनिक अभिक्रियाओं के फलस्वरुप पदार्थों का कुल द्रव्यमान अपरिवर्तित रहता है

           A+B↪C+D     या     a+b=c+d

प्रश्न 3. निश्चित अनुपात का नियम लिखें ?

उत्तर- इस नियम का प्रतिपादन 1789 में प्राउस्ट ने किया था| इस नियम के अनुसार, किसी रासायनिक यौगिकों के सभी शुद्ध नमूने में एक ही प्रकार के तत्व भार के विचार से हमेशा एक निश्चित अनुपात में परस्पर संयुक्त रहते हैं

प्रश्न 4. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत की मान्यताएं लिखें ?

उत्तर (i) सभी पदार्थ अत्यंत सूक्ष्म कणों से बने होते हैं जिन्हें परमाणु कहते हैं और ये खंडित नहीं किए जा सकते हैं
(ii)किसी भी रासायनिक प्रक्रिया द्वारा परमाणुओं का न तो निर्माण किया जा सकता है और न ही नाश; अर्थात परमाणु अनश्वर होते हैं 
(iii)किसी तत्व के सभी परमाणु समान होते हैं अर्थात किसी तत्व के सभी परमाणु के आकार, द्रव्यमान, रसायनिक गुण, आदि सदृश होते हैं 
(iv)विभिन्न तत्व के परमाणु विभिन्न आकार, द्रव्यमान, रसायनिक गुण वाले होते हैं 
(v)रसायनिक संयोग में दो या अधिक तत्वों के परमाणु परस्पर संयोग करके योगिक बनाते हैं 
(vi)रसायनिक संयोग में विभिन्न तत्वों के परमाणु सरल संख्यिक अनुपात में संयोग करते हैं 
(vii)एक ही तत्व के परमाणु एक से अधिक अनुपात में दूसरे तत्व के परमाणु के साथ एक से अधिक यौगिक बना सकते हैं

प्रश्न 5. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के गुण लिखें ?

उत्तर- (1)इस सिद्धांत की सहायता से रासायनिक संयोग के नियम की व्याख्या की जा सकती है 
(2) सर्वप्रथम डाल्टन ने ही तत्वों के अंतिम कण (परमााणु) और यौगिक  के अंतिम कण में अंतर किया (3)सिद्धांत की सहायता से रसायन शास्त्र को विकसित करने में काफी सहूलियत हुई है

प्रश्न 6. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के कुछ प्रमुख दोष लिखें

उत्तर - 1. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार परमाणु को खंडित नहीं किया जा सकता है क्योंकि परमाणु अविभाज्य होते हैं होते हैं लेकिन अब प्रमाणित हो चुका है कि परमाणु को भी छोटे-छोटे कणो जैसे इलेक्ट्रॉन प्रोटॉन न्यूट्रॉन इत्यादि में तोड़ा जा सकता है

2. परमाणु सिद्धांत के अनुसार एक ही तत्व के सभी परमाणु समान द्रव्यमान वाले होते हैं यह सही नहीं है तत्व के परमाणु विभिन्न द्रव्यमान वाले भी होते हैं जिन्हें समस्थानिक कहा जाता है

3. परमाणु सिद्धांत कि मान्यता है कि विभिन्न तत्वों के परमाणु विभिन्न द्रव्यमान वाले होते हैं हमेशा सही नहीं है विभिन्न तत्व के परमाणु समान द्रव्यमान वाले भी होते हैं जिन्हें समस्थानिक कहा जाता है

4. चारकोल ग्रैफाइट और हीरा यह तीनों कार्बन परमाणुओं से बने होते हैं किंतु इनके गुणों में काफी अंतर होता है जिसे डाल्टन परमाणु का सिद्धांत समझाने में असफल रहा है

प्रश्न परमाणु क्या है
उत्तर किसी तत्व का अंतिम सुक्तम कांड जो रासायनिक अभिक्रिया में भाग ले सकता है परमाणु का लाता है

प्रश्न 7. परमाणु की विशेषताएं लिखें

उत्तर 1. किसी तत्व के सभी परमाणु सदृश्य होते हैं किंतु वे अन्य तत्वों के परमाणु से भिन्न होते हैं

2. तत्व का प्रत्येक परमाणु तत्व के सभी गुणों को प्रदर्शित करता है

प्रश्न 8. परमाणु का आकार की व्याख्या एक उदाहरण के तौर पर समझाएं ?

उत्तर - परमाणु अत्यंत सूक्ष्म एवं गोलियां कण है, इसे साधारण माइक्रोस्कोप से देखना संभव नहीं है| परमाणु का व्यास लगभग 10-15 मीटर होता है यह इतना छोटा है कि हजारों परमाणुओं के समूह को भी नहीं देखा जा सकता है, उदाहरण के तौर पर परमाणु की सूक्ष्मता को समझाया जा सकता है यदि एक चम्मच नमक लेकर विश्व के सारे लोग एक साथ बिना विश्राम किए प्रति सेकंड एक परमाणु की रफ्तार से गिने तो इस काम को पूरा करने में 4000000 वर्ष लग जाएंगे

प्रश्न 9. आजकल परमाणु की संरचना के गुणों के अध्ययन करने की तकनीक कौन-कौन सी है

उत्तर - आजकल स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप और इलेक्ट्रॉन टेनेलिंग माइक्रोस्कोप का आविष्कारों के द्वारा परमाणु की संरचना और उनके गुणों का अध्ययन किया जा सकता है

प्रश्न 10. किसी तत्व का संकेत क्या है ?

उत्तर- किसी तत्व का संकेत तत्वों के पूर्ण नाम का एक संक्षिप्त रूप है

प्रश्न 11. कुछ तत्वों के नाम तथा उनके लैटिन नाम लिखें ?

उत्तर - 
1. सोडियम - नात्रियम
2. पोटेशियम - कालियम
3. कॉपर - क्युप्रम
4. आयरन - फेरम
5. गोलड - औरम
6. सिल्वर - अर्जेंटम
7. मरकरी - हाइड्राजाइरम
8. लेड - प्लंबम

 प्रश्न 12. संकेत का क्या महत्व है ?

उत्तर (i) यह किसी विशेष तत्व का निरूपित करता है

(ii) यह तत्व के एक परमाणु को व्यक्त करता है 

(iii) यह तत्व के एक परमाणु द्रव्यमान का प्रतिनिधित्व करता है

प्रश्न 13. यौगीक का सूक्ष्म कण क्या कहलाता है, यह किसने कहा ?

उत्तर - यौगीक का सूक्ष्म कण परमाणु कहलाता है यह कथन जॉन डाल्टन ने कहा

प्रश्न 14. अणु किसे कहते हैं ?

 उत्तर - पदार्थ (तत्व या यौगिक) का सूक्ष्म कण जो मुक्त अवस्था में रह सकता है अणु कहलाता है यह दो या अधिक परमाणुओं के संयोग से बनता है

प्रश्न 15. अणु की विशेषताएं लिखिए ?

उत्तर- (i) किसी विशेष पदार्थ की सभी अणु सदृश्य होते हैं
विभिन्न पदार्थों के अणु भिन्न भिन्न होते हैं 

(ii) किसी पदार्थ के अणुओं के गुण उस पदार्थ के गुणों का प्रतिनिधित्व करते हैं

प्रश्न 16. तात्विक अणु किसे कहते हैं ?

उत्तर - दो सदृश्य परमाणुओं से बने अणु तात्विक अणु कहलाते हैं 

प्रश्न 17. उत्कृष्ट गैसों के नाम लिखें

उत्तर  - हिलियम , नियॉन , आर्गन , क्रिप्टन , जेनन , रेडॉन 

प्रश्न 18. परमाणुकता किसे कहते हैं ?

उत्तर - किसी पदार्थ तत्व या यौगिक के एक अणु में उपस्थित परमाणुओं की संख्या परमाणुकता कहलाती है

हाइड्रोजन (H2)=2
जल (H2O)= 3
अमोनिया (NH3)=4
मेथेन (CH4)=5

प्रश्न 19. एकपरमाणुक अणु किसे कहते हैं

उत्तर - हिलियम,  नियॉन, आर्गन,  आदि उत्कृष्ट गैसें एक परमाणुक अणु कहलाती है

प्रश्न 20. द्वीपरमाणुक अणु किसे कहते हैं ?

उत्तर - दो परमाणुओं से बने अणु द्वीपरमाणुक अणु कहलाते हैं जैसे- हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, सोडियम ,क्लोराइड , इत्यादि

प्रश्न 21. त्रिपरमाणुक अणु किसे कहते हैं ?

उत्तर -  त्रिपरमाणुक अणु (Triatomic molecules)-तीन परमाणुओं से बने अणु त्रिपरमाणुक अणु कहलाते हैं। 
ओजोन , जल , कार्बन डाइऑक्साइड , नाइट्रोजन डाइऑक्साइड , हाइड्रोजन सल्फाइड  आदि के अणु

प्रश्न 22. चतुष्परमाणुक अणु किसे कहते हैं ?

उत्तर - चतुष्परमाणुक अणु (Tetratomic molecules)-चार परमाणुओं से बने अणु चतुष्परमाणुक अणु कहलाते हैं। उदाहरण के लिए, अमोनिया, सल्फर ट्राइऑक्साइड, फॉस्फोरस (P.) आदि के अणु।

प्रश्न 23. बहुपरमाणुक अणु किसे कहते हैं ?

उत्तर - बहुपरमाणुक अणु (Polyatomic molecules)-चार से अधिक परमाणुओं से बने अणु बहुपरमाणुक अणु कहलाते हैं। उदाहरण के लिए, गंधक , मेथेन , नाइट्रिक अम्ल, सल्फ्यूरिक अम्ल , एथेनॉल, आदि


प्रश्न 24. आयन क्या है ?

उत्तर - कुछ यौगिक आवेशित कणों के बने होते हैं। आवेशयुक्त ये कण आयन कहलाते हैं। जिन कणों पर धन आवेश रहता है, वे धनायन (cations) और जिन कणों पर ऋण आवेश रहता है, वे ऋणायन (anions) कहलाते हैं।धातु और अधातु के संयोग से बना यौगिक आवेशित कणों से बनता है। धातु परमाणु पर धन आवेश और अधातु परमाणु पर ऋणावेश रहता है। 

प्रश्न 25. संयोजकता से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - तत्त्व के परमाणु में दूसरे तत्त्वों के परमाणुओं के साथ संयोग करने की प्रवृत्ति या क्षमता होती है। किसी तत्त्व के परमाणु की इसी प्रवृत्ति को तत्त्व की संयोजन क्षमता या संयोजकता (combining capacity or valency) कहते हैं।

* संयोजकता की परिभाषा-
किसी तत्त्व की संयोजकता उसकी अन्य तत्त्वों से संयोग करने की क्षमता है और वह हाइड्रोजन या क्लोरीन परमाणुओं की उस संख्या द्वारा निर्धारित होती है जो उस तत्त्व के एक परमाणु के साथ संयोग करती है या उसके द्वारा किसी यौगिक से विस्थापित होती है। 1, 2, 3 और 4 संयोजकता वाले तत्त्व क्रमशः एकबंधक (monovalent), द्विबंधक (divalent), त्रिबंधक (trivalent) और चतुष्बंधक (tetravalent) कहलाते हैं।

प्रश्न 26. सरल या मूलानुपाती सूत्र को परिभाषित करें ?

उत्तर-  सरल या मूलानुपाती सूत्र (Simple or empirical formula) कसी यौगिक का वह सूत्र जो उस यौगिक के अणु में उपस्थित तत्त्वों के परमाणुओं की संख्याओं का सरलतम पारस्परिक अनुपात व्यक्त करता है, सरल सूत्र या मूलानुपाती सूत्र कहलाता है।

किसी यौगिक का सरल सूत्र उस यौगिक के वास्तविक सूत्र
का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।

प्रश्न 27. अणुसूत्र या रासायनिक सूत्र किसे कहते हैं ?

उत्तर - अणुसूत्र या रासायनिक सूत्र (Molecular formula or chemical formula) किसी रासायनिक यौगिक का वह सूत्र जो उस यौगिक के एक
अणु में उपस्थित तत्त्वों के परमाणुओं की वास्तविक संख्या को व्यक्त करता है, उस यौगिक का अणुसूत्र कहलाता है।

प्रश्न 28. द्विअंगी यौगिक किसे कहते हैं ?

उत्तर - यौगिक के अणु में संयोग करनेवाले तत्त्वों के परमाणुओं की संख्या उन तत्त्वों की संयोजकताओं के विपरीत अनुपात में होती है।

दो विभिन्न तत्त्वों के संयोग से बने यौगिक द्विअंगी यौगिक
(binary compounds) कहलाते हैं। 

प्रश्न 29. मूलक से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - मूलक (Radicals) परमाणु या परमाणुओं का वह समूह जिसकी एक संयोजकता होती है, और जो रासायनिक अभिक्रियाओं के फलस्वरूप अपना स्वतंत्र अस्तित्व कायम रखते हुए अपरिवर्तित रह जाता है, मूलक कहलाता है।

मूलक निम्नांकित दो प्रकार के होते हैं।

(i) धनात्मक मूलक (Positive radicals) - धनात्मक मूलक पर धन आवेश होता है

(ii) ऋणात्मक मूलक (Negative radicals) - ऋणात्मक मूलक पर ऋण आवेश रहता है। 

प्रश्न 30. कौन मूलक भास्मिक मूलक होता है ?

उत्तर - धनात्मक मूलक भास्मिक मूलक (basic radicals)

प्रश्न 31. कौन मूलक अम्लीय मूलक कहलाता है ?

उत्तर - ऋणात्मक मूलक अम्ल मूलक (acid radicals) भी कहलाते हैं।

प्रश्न 32. रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं ?

उत्तर - रासायनिक समीकरण (Chemical Equations) किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेनेवाले पदार्थों के संकेतों और सूत्रों का उपयोग करके अभिक्रिया के निरूपण का संक्षिप्त रूप रासायनिक समीकरण कहलाता है। सभी रासायनिक अभिक्रियाएँ रासायनिक समीकरणों के ही द्वारा व्यक्त की जाती हैं।

प्रश्न 33. अभिकारक किसे कहते हैं ?

उत्तर - रासायनिक अभिक्रियाओं में भाग लेनेवाले पदार्थ अभिकारक (reactants) कहलाता है

प्रश्न 34. प्रतिफल किसे कहते हैं ?

उत्तर - रसायनिक अभिक्रिया के फलस्वरुप बना नया पदार्थ प्रतिफल (products) कहलाते हैं।

प्रश्न 35. मानक को इकाई कब और किस स्तर पर माना गया है ?

उत्तर  - 1961 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाए गए मानक को इकाई (unit) माना जाता है। यह कार्बन-12 के एक परमाणु के द्रव्यमान पर आधारित है जो ठीक 12 परमाणु द्रव्यमान इकाई (atomic mass unit) के तुल्य होता है, अर्थात

प्रश्न 36. परमाणु द्रव्यमान इकाई किसे कहते हैं। ?

उत्तर  -  C ^12 के एक परमाणु के द्रव्यमान के 12वें भाग को परमाणु द्रव्यमान इकाई कहते हैं।

प्रश्न 37. सभी तत्त्वों के परमाणु द्रव्यमान को किसमें व्यक्त किया जाता है ?

उत्तर - अब सभी तत्त्वों के परमाणु द्रव्यमान परमाणु द्रव्यमान इकाई (atomic mass unit या amu) में ही व्यक्त किए जाते हैं।

प्रश्न 38. सापेक्ष परमाणु द्रव्यमान को परिभाषित करें ?

उत्तर - किसी तत्त्व का परमाणु द्रव्यमान एक संख्या है जो बताती है कि उस तत्त्व के परमाणु का द्रव्यमान कार्बन-12 परमाणु के द्रव्यमान के 12वें भाग से कितना गुना अधिक है।

एक amu को एक डाल्टन (Da) भी कहा जाता है।

प्रश्न 39. ग्राम-परमाणु द्रव्यमान को परिभाषित करें ?

उत्तर - जब तत्त्व के परमाणु द्रव्यमान को ग्राम में व्यक्त किया जाता है तो वह ग्राम-परमाणु द्रव्यमान कहलाता है।
ग्राम-परमाणु द्रव्यमान को 'ग्राम-परमाणु' (gram - atom) भी कहते हैं।

प्रश्न 40. सापेक्ष आणविक द्रव्यमान को परिभाषित करें ?

उत्तर - किसी पदार्थ (तत्त्व या यौगिक) का आणविक द्रव्यमान भी परमाणु द्रव्यमान इकाई (amu) में ही व्यक्त किया जाता है। इसे सापेक्ष आणविक द्रव्यमान कहते हैं।

अतः, किसी पदार्थ का आणविक द्रव्यमान एक संख्या है
जो बतलाती है कि उस पदार्थ के एक अणु का द्रव्यमान
कार्बन-12 के परमाणु द्रव्यमान के 12वें भाग से कितना गुना अधिक है।

[किसी पदार्थ का ग्राम में व्यक्त आणविक द्रव्यमान 1 ग्राम-अणु (1 gram-molecule) कहलाता है]

* लैटिन भाषा में 'मोल' शब्द का अर्थ 'ढेर' या 'अंबार' होता है।

नोट :- परमाणुओं का एक मोल परमाणुओं का वह अंबार है जिसका कुल द्रव्यमान एक ग्राम-परमाणु द्रव्यमान के बराबर होता है।

प्रश्न 41. ऐवोगाड्रो संख्या या ऐवोगाड्रो स्थिरांक से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - तत्त्वों की मात्रा को मोल में व्यक्त करना अधिक सुविधाजनक होता है। मोल कणों (परमाणु, अणु, आयन या इलेक्ट्रॉन) की एक निश्चित संख्या को व्यक्त करता है। इस निश्चित संख्या को ऐवोगाड्रो संख्या कहा जाता था परंतु अब इस संख्या को ऐवोगाड्रो स्थिरांक कहते हैं,
जो कुल 6.022 × 10^23 कणों के बराबर होता है।

प्रश्न 42. मोल को परिभाषित करें ?

उत्तर - मोल किसी पदार्थ की वह मात्रा है जिसमें मूल कणों (परमाणु, अणु, आयन, इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन आदि) की संख्या उतनी ही होती है जितनी कार्बन-12 के ठीक 12 ग्राम में उसके परमाणुओं की संख्या होती है।

प्रश्न 43. मोल का महत्त्व लिखें ?

उत्तर - 
1. यह पदार्थ के 6.022 x 10^23 कणों का निरूपण करता है।

2. किसी तत्त्व के 1 मोल का द्रव्यमान उसके 6.022 x 10^23 परमाणुओं के कुल द्रव्यमानों के बराबर होता है।

3. पदार्थ का एक मोल उस पदार्थ के एक ग्राम-सूत्र द्रव्यमान को व्यक्त करता है।


इस तरह के अन्य जानकारी के लिए अगले अध्याय पर क्लिक करें!

Physics (भौतिकी)

Chapter 1 विज्ञान और मापन   Click here!

Chapter 2 गति और विराम  Click here!

Chapter 3 बल तथा गति के नियम   Click here!

Chapter 4 गुरुत्वाकर्षण   Click here!

Chapter 5 कार्य ऊर्जा और शक्ति  Click here!

Chapter 6 ध्वनि (Sound) Click here!


Chemistry (रसायन)

Chapter 1 हमारे परिवेश के पदार्थ  click here!

Chapter 2 पदार्थ का वर्गीकरण  Click here!

Chapter 3 परमाणु अणु और आयन  Click here!

Chapter 4 परमाणु संरचना  Click here!

Chapter 5 प्राकृतिक संसाधन  Click here!


Biology (जीव विज्ञान)

1. कोशिका जीवन की आधारभूत इकाई  Click here!

Chapter 2. उत्तक  Click here!

Chapter 3. जीवो में विविधता  Click here!

Chapter 4. स्वास्थ्य एवं रोग  Click here!

Chapter 5. खाद संसाधन पौधे Click here!

Chapter 6. खाद संसाधन पशु  Click here!







Post a Comment

0 Comments