Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

9 क्लास विज्ञान पाठ 2 गति | 9th class physics chapter 2 | नाइंथ क्लास साइंस पाठ 2 | बिहार बोर्ड नाइंथ क्लास भौतिकी पाठ 2



प्रश्न 1. विराम को परिभाषित करें ?

उत्तर -यदि किसी वस्तु की स्थिति अन्य वस्तुओं की उपेक्षा समय के साथ नहीं बदलती है तो उस वस्तु को विराम में कहा जाता है

प्रश्न 2. गति को परिभाषित करें ?

उत्तर- यदि किसी वस्तु की स्थिति अन्य वस्तुओं की उपेक्षा समय के साथ नहीं बदलती हो तो उस वस्तु को गति में कहा जाता है

प्रश्न 3. क्या विराम और गति दोनों पद अपेक्षित हैं ?

उत्तर - हाँ , विराम और गति दोनों पद अपेक्षित हैं

प्रश्न 4. गति कितने प्रकार की होती है ? उन्हें परिभाषित करें |

उत्तर - गति निम्नलिखित प्रकार की होती है|

(i)रैखिक गति- इसमें बस्तूू सीधी या वक्र रेखा पर चलती हैैैैैै , जैसे बंदूक से छोड़ी गई गोली

(ii) वृत्तीय गति- इसमेंं बस्तू वृत्ताकार पथ पर चलती है , जैसे- बंदूक सेे छोड़ी गई गोली

(iii)दोलन गति- इसमें वस्तु एक निश्चित बिंदु के आगे पीछे या ऊपर नीचे चलती है , जैसे- झूले की गति

(iv)आवर्त गति- इसमें बस्तू अपनी गति को समय केेेे निश्चित समय पर दुहराती हैं, जैसे -सिलाई मशीन की सुई की गति |

प्रश्न 5. किसी सरल रेखा पर गतिशील कण की स्थिति की व्याख्या करें ?

उत्तर- एक सरल रेखा पर चलने हुए कण किसी क्षण स्थिति को परिमाण x से बताया जाता है, मात्रक के साथ x का संख्यात्मक मान मूल बिंदु के कण की दूरी बताता है और x का धन या ॠण चिन्ह बदलता है कि कण मूल बिंदु से देखने पर धनात्मक दिशा में है या ऋणात्मक दिशा में

प्रश्न 6. तय की गई दूरी में केवल क्या होता है ?

उत्तर- तय की गई दूरी में केवल परिमाण होता है

प्रश्न 7. किसमें परिमाण और दिशा दोनों होता है ?

उत्तर- विस्थापन को परिमाण और दिशा दोनों होते हैं

प्रश्न 8. यदि कोई कण सरल रेखा पर बिना दिशा परिवर्तन के चले तो क्या होगा ?

उत्तर- यदि कण सरल रेखा पर बिना दिशा परिवर्तन के चले तो विस्थापन का परिमाण और तय की गई दूरी दोनों बराबर होंगे

प्रश्न 9. ओडोमीटर से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर -गाड़ीयों जैसे -बस ,कार , ट्रक,  इत्यादि में एक यंत्र लगा रहता है जो उसके द्वारा तय की गई दूरी को सूचित करता है उस यंत्र को ओडोमीटर मीटर कहते हैंै

10. यदि किसी कण का विस्थापन धनात्मक है तो उसकी अंतिम स्थिति पारंभिक स्थिति के किस और होगी ?

उत्तर- दाहिनी ओर होगी

11. यदि किसी कण का विस्थापन ॠणात्मक हो तो उसकी अंतिम स्थिति प्रारंभिक स्थिति के किस और होगी?

उत्तर -बाई और होगी

12.  यदि किसी कण का विस्थापन शून्य हो तो उसकी अंतिम स्थिति और प्रारंभिक स्थिति क्या होगी ?

उत्तर- दोनों एक ही होगी

प्रश्न 13. अदिश राशि किसे कहते हैं ?

उत्तर -जिस राशि को पूर्ण रूप से व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है उस राशि को अदिश राशि कहते हैं

 जैसे -द्रव्यमान ,समय ,आयतन ,घनत्व ,ऊर्जा ,कार्य , ताप , इत्यादि

प्रश्न 14. सदिश राशि किसे कहते हैं ?

उत्तर -जिस राशि को पूर्ण रूप से व्यक्त करने के लिए परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है उस राशि को सदिश राशि कहते हैं 

जैसे- वेग , त्वरण , बल इत्यादि

प्रश्न 15. सदिश किसे कहा जाता है ?

उत्तर किसी सदिश राशि को निरूपित करने के लिए खींचे गए तीर को सदिश कहा जाता है

प्रश्न 16. औसत चाल किसे कहते हैं ?

उत्तर- किसी वस्तु द्वारा किसी समय अंतराल में तय की गई दूरी और उस समय अंतराल के अनुपात को उस वस्तु की औसत चाल कहते हैं

औसत चाल = तय की गई दूरी  /  दूरी तय करने में लगा समय

नोट :- अतः किसी वस्तु द्वारा किसी समय अंतराल में औसत चाल उस वस्तु द्वारा इकाई समय में तय की गई दूरी है

प्रश्न 17. चाल किसे कहते हैं ?

उत्तर- किसी वस्तु द्वारा एक छोटे समय अंतराल में तय की गई दूरी और उस समय अंतराल के अनुपात को उस वस्तु की चाल कहते हैं

चाल का SI मात्रक मीटर प्रति सेकंड होता है

प्रश्न 18. एकसमान चाल किसे कहते हैं ?

उतर -यदि कोई वस्तु बराबर समय अंतराल में बराबर दूरी तय करें, चाहे वह समय अंतराल कितना ही छोटा क्यों ना हो, तो कहा जाता है कि वह एकसमान चाल से गति कर रही है

v=s/t या s= vt

चाल का SI मात्रक मीटर प्रति सेकंड या किलोमीटर प्रति घंटा होता है

18Km/h = 5m/s

प्रश्न 19. कुछ वस्तुओं की औसत चाल लिखें ?

कछुआ =0.1m/s

पैदल चल रहा मनुष्य =1.5m/s

मधुमक्खी = 4.4m/s

मंद समीर में हवा = 8.9m/s 

चीता = 26.7m/s

बाज = 42.2m/s

सुपरफास्ट ट्रेन = 70m/s

तूफान में हवा  = 89m/s

जेट वायुयान = 200m/s

0°C पर हवा में ध्वनि = 332m/s

सूर्य के चारों ओर पृथ्वी = 30000m/s

प्रकाश = 300000 km/s


प्रश्न 20. असमान चाल को परिभाषित करें ?

उत्तर - जब कोई वस्तु समान समय अंतराल में जब असमान दूरी चलती है तब उसकी चाल असमान चाल कही जाती है

प्रश्न 21. वेग को परिभाषित करें ?

उत्तर - किसी वस्तु का वेग वह राशि है जो वस्तु की चाल और उसकी गति की दिशा देती है

प्रश्न 22. वेग और विस्थापन कौन सी राशि है ?

उत्तर - वेग और विस्थापन दोनों सदिश राशि हैं

प्रश्न 23. वेग का मात्रक क्या होता है ?

उत्तर - वेग का वही मात्रक है जो चाल का है, वेग का मात्रक  (m/s) मीटर प्रति सेकंड या किलोमीटर प्रति (km/h) घंटा होता है

प्रश्न 24. वेग को परिभाषित करें ?

किसी गतिमान वस्तु का वेग इकाई समय में वस्तु का विस्थापन है

 वेग = विस्थापन / समय

v = s / t

प्रश्न 25. चाल और वेग में अंतर लिखें ?

उत्तर :- 

चाल - चाल इकाई समय में चली गई दूरी है जिसमें गति की दिशा का जिक्र नहीं होता है अतः चाल को सिर्फ परिमाण होता है और यह सदिश राशि है

वेग - वेग बताई गई दिशा में इकाई समय में चली गई दूरी है अत: वेग को परिमाण और दिशा दोनों होते हैं और यह सदिश राशि है

प्रश्न 26. औसत चाल और वेग दोनों कब बराबर होंगे ?

उत्तर - जब कोई कण बिना दिशा परिवर्तन के सरल रेखा पर चले तो विस्थापन का परिमाण और तय की गई दूरी, दोनों बराबर होंगे |अत: ऐसी परिस्थिति में औसत वेग का परिमाण और औसत चाल दोनों बराबर होंगे

प्रश्न 27. त्वरण को परिभाषित करें ?

उत्तर - समय के साथ वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं

जब वेग बढ़ता है तो त्वरण को धनात्मक माना जाता है और जब वेग घटता है तो  त्वरण को ऋणात्मक माना जाता है ऋणात्मक त्वरण को मंदन भी कहा जाता है

त्वरण = वेग परिवर्तन / समय अंतराल

त्वरण को परिमाण और दिशा दोनों होते हैं यह एक सदिश राशि है

प्रश्न 28. त्वरण का परिमाण कब बढ़ेगा और कब घटेगा ?

यदि त्वरण की दिशा वेग की दिशा में हो तो वेग का परिमाण बढ़ेगा और यदि त्वरण की दिशा वेव की दिशा के विपरीत हो तो त्वरण का परिमाण घटेगा

प्रश्न 29. एक समान त्वरण किसे कहा जाता है ?

उतर - जब किसी वस्तु के वेग में बराबर समय अंतराल में, चाहे समय अंतराल कितना ही छोटा क्यों ना हो, बराबर परिवर्तन होता है, तो उसका त्वरण एकसमान या अचर कहा जाता है

त्वरण का SI मात्रक  m/s² होता है

प्रश्न 30. असमान त्वरण को परिभाषित करें ?

उत्तर - यदि बराबर समय अंतराल में वेग में बराबर परिवर्तन नहीं होता है, तो त्वरण असमान या चर कहलाता है

प्रश्न 31. त्वरण कब शून्य होगा ?

उत्तर - यदि वेग एक समान हो अर्थात वेग में परिवर्तन नहीं हो रहा हो तो त्वरण शून होगा

प्रश्न 32. ग्राफ से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर- ग्राफ दो चर राशियों के बीच के संबंधों को दर्शाने की एक सशक्त एवं सुविधाजनक विधि है

प्रश्न 33. ग्राफ में क्षैतिज रेखा और ऊर्ध्वाधर रेखा क्या निरूपित करती है ?

उत्तर - स्वतंत्र राशि को और ऊर्ध्वाधर रेखा आश्रित राशि को

प्रश्न 34. वेग कब एकसमान और अचर कहा जाता है ?

उत्तर - कोई वस्तु जब बराबर समय अंतराल में चाहे समय अंतराल कितना ही छोटा क्यों न हो, किसी वस्तु का विस्थापन बराबर होता है तब उसका वेग एकसमान या अचर कहा जाता है

प्रश्न 35. वृत्ताकार पथ पर वस्तु की दिशा प्रत्येक बिंदु पर क्या होती है ?

उत्तर - वृत्ताकार पथ पर चलने के लिए वस्तु को अपनी दिशा प्रत्येक बिंदु पर बदलनी पड़ती है

प्रश्न 36. वृत्ताकार पथ पर गतिशील कण की स्थिति को समझाएं ?

उत्तर - वृत्तीय पथ पर गतिशील कण अपनी दिशा लगातार बदलती रहती है अर्थात, उसका वेग लगातार बदलती रहती है भले ही उसकी चाल एक समान क्यों ना हो, अत: वृत्तीय गति त्वरित गति का एक उदाहरण है

प्रश्न 37. एकसमान वृत्तीय गति को परिभाषित करें ?

उत्तर - जब एक कण वृत्तीय पथ पर एकसमान चाल से चलता है तब उसकी गति को एकसमान वृत्तीय गति कहा जाता है 

एक समान वृत्तीय गति भी त्वरित गति का ही उदाहरण है

t = 2πr / v

v = 2πr / t


संपूर्ण पाठ एक नजर में

* यदि किसी वस्तु की स्थिति (position) समय के साथ नहीं बदलती है, तो उसे विराम (rest) में कहा जाता है।

* यदि किसी वस्तु की स्थिति में समय के साथ परिवर्तन हो, तो उसे गति (motion) में कहा जाता है।

* निश्चित दिशा (direction) में किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी को उसका विस्थापन (displacement) कहते हैं।

* किसी वस्तु द्वारा किसी समय अंतराल में तय की गई दूरी और उस समय अंतराल के अनुपात को औसत चाल (average speed) कहते हैं।

* जिस राशि को पूर्णरूप से व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण (magnitude) की आवश्यकता होती है, उसे अदिश राशि (scalar quantity) कहते हैं।

* जिस राशि को पूर्णरूप से व्यक्त करने के लिए परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है, उसे सदिश राशि (vector quantity) कहते हैं।

* किसी वस्तु की चाल (speed) इकाई समय में वस्तु द्वारा तय की गई दूरी है। अर्थात, चाल = दूरी/समय। यह एक अदिश राशि है|

* किसी वस्तु का वेग (velocity) इकाई समय में वस्तु का विस्थापन है। अर्थात, वेग = विस्थापन/समय। यह एक सदिश राशि है।

* समय के साथ वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण (acceleration) ) कहते हैं। अर्थात, त्वरण = वेग में परिवर्तन/समय।

* ऋणात्मक त्वरण को मंदन (retardation) कहते हैं।

* यदि दूरी-समय ग्राफ एक सरल रेखा हो, तो कण एकसमान चाल से गतिमान है और यदि विस्थापन-समय ग्राफ एक सरल रेखा हो, तो कण एकसमान वेग से गतिमान है।

* चाल-समय ग्राफ के नीचे का क्षेत्रफल कण द्वारा तय की गई दूरी देता है जबकि वेग-समय ग्राफ के नीचे का क्षेत्रफल कण का विस्थापन देता है।

* यदि कोई कण एक सरल रेखा में एकसमान त्वरण से गतिमान हो, तो उसका वेग-समय ग्राफ एक सरल रेखा होगा।

* किसी सरल रेखा पर एकसमान त्वरण से गतिमान कण की गति का वर्णन शुद्धगतिकीय समीकरणों (kinematic equation) से मिलता है।

* वृत्ताकार पथ पर गतिमान कण की गति की दिशा लगातार बदलती है और इसलिए उसकी गति त्वरित (accelerated) है।

इस तरह के अन्य जानकारी के लिए अगले अध्याय पर क्लिक करें!

Physics (भौतिकी)

Chapter 1 विज्ञान और मापन   Click here!

Chapter 2 गति और विराम  Click here!

Chapter 3 बल तथा गति के नियम   Click here!

Chapter 4 गुरुत्वाकर्षण   Click here!

Chapter 5 कार्य ऊर्जा और शक्ति  Click here!

Chapter 6 ध्वनि (Sound) Click here!


Chemistry (रसायन)

Chapter 1 हमारे परिवेश के पदार्थ  click here!

Chapter 2 पदार्थ का वर्गीकरण  Click here!

Chapter 3 परमाणु अणु और आयन  Click here!

Chapter 4 परमाणु संरचना  Click here!

Chapter 5 प्राकृतिक संसाधन  Click here!


Biology (जीव विज्ञान)

1. कोशिका जीवन की आधारभूत इकाई  Click here!

Chapter 2. उत्तक  Click here!

Chapter 3. जीवो में विविधता  Click here!

Chapter 4. स्वास्थ्य एवं रोग  Click here!

Chapter 5. खाद संसाधन पौधे Click here!

Chapter 6. खाद संसाधन पशु  Click here!

Post a Comment

0 Comments