Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

9th history chapter 4 | विश्व युद्ध का इतिहास



विश्वयुद्ध का इतिहास 

* प्रथम विश्वयुद्ध की शुरुआत 28 जुलाई, 1914 ई० को हुई । यह चार वर्षों तक चला। इसमें 37 देशों मे भाग लिया | 

* प्रथम विश्वयुद्ध एक मानव-निर्मित विभीषिका था। 

* प्रथम विश्वयुद्ध के कारण थे : यूरोप में औद्योगिक विकास, साम्राज्यवादी प्रतिस्पर्द्धा, उग्र राष्ट्रवाद का विस्फोट, गुप्त समझौता प्रणाली, सैन्यवाद की भूमिका, समाचार पत्रों की भूमिका, जर्मन सम्राट कैसर विलियम द्वितीय का चरित्र । 

* 28 जून 1914 को आस्ट्रिया के राजकुमार फ्रॉसिस फार्डिनेंड की बोस्निया के सर्ब युवक गैवरीलो प्रिंसिप द्वारा हत्या युद्ध का तात्कालिक कारण बनी । 

* प्रथम विश्वयुद्ध के राजनीतिक परिणाम थे : यूरोप के मानचित्र में परिवर्तन, निरंकुश शासन की समाप्ति, राष्ट्रीयता का विकास और राष्ट्रीय तत्त्वों का निर्माण, लोकतांत्रिक राज्यों की स्थापना, साम्राज्यवाद का विश्वशक्ति के रूप में उदय, राष्ट्रसंघ की स्थापना, समाजवादी प्रवृत्ति का विकास । 

* प्रथम विश्वयुद्ध के आर्थिक परिणाम थे- धन-जन की क्षति, व्यापार को क्षति, मुद्रा का अवमूल्यन, मजदूर आंदोलन, राजकीय समाजवाद का विकास । 

* प्रथम विश्वयुद्ध के सामाजिक परिणाम थे- नस्लवादी सर्वोच्चता का मिथक ध्वस्त, अल्पसंख्यकों की समस्या के समाधान का प्रयास, मजदूरों एवं किसानों की स्थिति में सुधार स्त्रियों की स्थिति में सुधार, वैज्ञानिक प्रगति, शिक्षा का प्रभाव । 

* अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में प्रथम विश्वयुद्ध का सबसे बड़ा योगदान राष्ट्रसंघ की स्थापना थी। 

* द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत 1 सितम्बर, 1939 ई० को हुई। यह 6 वर्षों तक लड़ा गया । इसका अंत 2 सितम्बर, 1945 ई० को हुआ । इसमें 61 देशों नें भाग लिया। 

* द्वितीय विश्वयुद्ध शुरु होने के अनेक कारण थे:-वर्साय की संधि, राष्ट्संघ की असफलता, पुनःशस्त्रीकरण, यूरोप की सर्वसत्ताधिकारवादी शासन की शुरुआत, तुष्टिकरण की नीति, उग्र राष्ट्रवाद, विश्वव्यापी आर्थिक मंदी, जापान की सामप्राज्यवादी महत्त्वाकांक्षा, स्पेन का गृहयुद्ध ।

* 1 सितंबर 1939 को हिटलर के पोलैंड पर आक्रमण के साथ ही द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत हो गई। 

* जर्मनी ने वर्साय की सन्धि का उल्लंघन 1935 ई० में किया। 

* हिटलर का रूसीअभियान असफल सिद्ध हुआ। 

* द्वितीय विश्वयुद्ध के समय इंग्लैड का प्रधानमंत्री विस्टन चर्चिल एवं अमेरिका का राष्ट्रपति फ्रेकलिन डी० रूजवेल्ट था। 

* पर्ल हार्ब॑र के अपने नौसैनिक अड्डे पर जापान के आक्रमण के कारण संयुक्त राष्ट्र अमेरिका को युद्ध की घोषणा करनी पड़ी। अमेरिका का द्वितीय विश्वयुद्ध में प्रवेश 8 सितम्बर, 1941 को हुआ 

* 7 मई 1945 को जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसपर्मण कर दिया। 

* द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी की पराजय का श्रेय रूस को दिया जाता है। 

* हिरोशिमा और नागासाकी पर अमेरिका द्वारा परमाणु बम गिराए जाने के बाद जापान ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। 

* द्वितीय विश्वयुद्ध में मित्र राष्ट्रों द्वारा पराजित होने वाला अंतिम देश जापान था।

 History कुछ प्रमुख बिंदु एवं समरणीय तथ्य

9th history chapter 1  Click here!

9th history chapter 2  Click here!

9th history chapter 3  Click here!

9th history chapter 4  Click here!

9th history chapter 5  Click here!

9th history chapter 6  Click here!

9th history chapter 7  Click here!

9th history chapter 8  Click here!



Post a Comment

0 Comments