स्मरणीय तथ्य
1. भौगोलिक खोजें
* अमेरिका की खोज क्रिस्टोफर कोलम्बस ने की थी।
*अमेरिगो बेस्पुसी (इटली) के नाम पर अमेरिका का नाम अमेरिका पड़ा।
* प्रशान्त महासागर का नामकरण स्पेन निवासी मैगलन ने किया।
* समुद्री मार्ग से संपूर्ण विश्व का चक्कर लगाने वाला प्रथम व्यक्ति मैगलन था।
* यूरोप में मध्यकाल की शुरुआत पश्चिमी रोमन साम्राज्य पर जर्मनी की बर्बर जातियों के विजय से मानी जाती है।
* सामंतवादी जागीर (Fief) एवं कृषि पर आधारित व्यवस्था था।
* पाँचवीं सदी से लेकर ग्यारहवीं सदी के काल को अंधकारमय बनाने में रोमन कैथोलिक चर्च का भी महत्त्वपूर्ण योगदान था।
* कुछ इतिहासकार 1453 ई. से आधुनिक युग की शुरुआत मानते हैं। इस वर्ष उस्मानी तुर्कों ने पूर्वी रोमन साम्राज्य या विजेंटाइन साम्राज्य की राजधानी कस्तुनतुनिया पर अधिकार कर लिया।
* धर्मयुद्ध ईसाई एवं इस्लाम धर्मावलम्बियों (तुर्को) के मध्य हुआ था।
* मध्यम वर्ग का उदय आधुनिक युग की एक प्रमुख विशेषता थी।
* पुनर्जागरण का शाब्दिक अर्थ, ऐतिहासिक संदर्भ में बौद्धिक जागरण होता है। यह उन समस्त बौद्धिक परिवर्तनों को इंगित करता है जो मध्य युग के अंत और आधुनिक युग के आरंभ में हुए ।
* धर्मसुधार आंदोलन की शुरुआत चौदहवीं सदी में इंग्लैड के जॉन विकलिफ (1325-1384) ने किया। उसे धर्मसुधार आंदोलन का अग्रदूत या 'प्रात:कालीन तारा' माना जाता है।
History कुछ प्रमुख बिंदु एवं समरणीय तथ्य
9th history chapter 1 Click here!
9th history chapter 2 Click here!
9th history chapter 3 Click here!
9th history chapter 4 Click here!
9th history chapter 5 Click here!
9th history chapter 6 Click here!
9th history chapter 7 Click here!
9th history chapter 8 Click here!
0 Comments