Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Pronoun | सर्वनाम | सर्वनाम किसे कहते हैं | सर्वनाम कितने प्रकार का होता है | English grammer

Pronoun  (सर्वनाम)

Definition : Pronoun वह शब्द है जो किसी Noun के बदले प्रयुक्त होता है।

* A pronoun is a word used instead of a noun.

* A pronoun stands for a noun.

Kinds of the Pronoun : Pronoun के निम्नलिखित प्रमुख भेद हैं-

1. Personal Pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम)

2. Possessive Pronoun (अधिकारवाचक/स्वत्वबोधक सर्वनाम)

3. Reflexive Pronoun (निजवाचक/आत्मवाचक सर्वनाम)

4. Emphatic Pronoun (बलदायक सर्वनाम)

5. Demonstrative Pronoun (संकेतवाचक/निश्चयवाचक सर्वनाम)

6. Indefinite Pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम)

7. Distributive Pronoun (व्यष्टिवाचक सर्वनाम)

8. Reciprocal Pronoun (परस्परबोधक सर्वनाम)

9. Relative Pronoun (संबंधवाचक सर्वनाम)

10. Interrogative Pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम)

1. Personal Pronouns

I, we, you, he, she, it और they को Personal Pronouns कहा जाता है।

* I, we, you, he, she, it and they are called personal pronouns.

example :- I, we, you, he, she, it और they

2. Possessive Pronouns

जिस Pronoun का प्रयोग अधिकार दिखाने के लिए किया जाता है, उसे Possessive Pronoun कहते हैं।

* The pronoun used to show possession is called a possessive pronoun.

example :- mine, ours, yours, hers, his और theirs Possessive Pronouns हैं।

इनका प्रयोग वस्तुओं पर अधिकार दिखाने के लिए किया जाता है, जैसा कि इन उदाहरणों से स्पष्ट है-

This book is mine.

That book is yours.

Those are his.

These are ours.

This saree is hers.

Those chairs are theirs.

Note : इनमें सिर्फ His एक ऐसा शब्द है जो Possessive Pronoun भी है और Possessive Adjective भी। जैसे-

This is his car. (his- Possessive Adjective)

This car is his. (his- Possessive Pronoun)

3. Reflexive Pronouns

जब वाक्य में myself, ourselves, yourself, yourselves, himself, herself, itself और themselves के प्रयोग से काम करने का असर खुद कर्ता पर पड़ना प्रतीत होता है, तब इन्हें Reflexive Pronouns कहा जाता है।

* The pronouns myself, ourselves, yourself, yourselves, himself, herself, itself and themselves are called reflexive pronouns when the action done by the subject turns back upon the subject, as-

I hurt myself.

We can help ourselves.

She ruined herself.

मैंने अपने आपको चोट पहुँचाई।

हमलोग अपने आपको मदद कर सकते हैं।

उसने अपने आपको बरबाद किया।

4. Emphatic Pronouns

जब myself, ourselves, yourself, yourselves, herself, himself, itself और themselves का प्रयोग वाक्य में किसी Noun या Pronoun पर जोर देने के लिए होता है, तब इन्हें Emphatic Pronouns कहा जाता है।

Myself, ourselves, yourself, yourselves, herself, himself, itself and themselves are called emphatic pronouns, when they are used for the sake of emphasis.

इन वाक्यों में इनके प्रयोग को देखें-

I killed the tiger myself.

मैंने स्वयं (खुद) बाघ को मारा ।

We killed the tiger ourselves.

हमलोगों ने स्वयं (खुद) बाघ को मारा ।

He himself said so.

उसने स्वयं (खुद) ऐसा कहा ।

They themselves said so.

उनलोगों ने स्वयं (खुद) ऐसा कहा।

5. Demonstrative Pronouns

जिस Pronoun का प्रयोग वस्तुओं या व्यक्तियों को सूचित, इंगित या निर्देशित करने के लिए किया जाता है, उसे Demonstrative Pronoun कहा जाता है।

* The pronoun used to point out the object or objects to which refers is called a Demonstrative Pronoun.

This, That, These और Those मुख्य Demonstrative Pronouns हैं।

इनका प्रयोग इन वाक्यों में देखें-

These are balls.

This is a boy.

That is a girl.

Those are dolls.

Note : जब This, That, These, Those इत्यादि के ठीक बाद कोई Noun प्रयुक्त रहता है, तब इन्हें Demonstrative Adjectives कहा जाता है, 

जैसे :-

This book is mine. 

That book is yours.

These cows are red. 

Those cows are brown.

Look at this picture. 

What was that noise?

इन वाक्यों में प्रयुक्त शब्द This, That, These और Those Demonstrative Adjectives हैं ।

पुनः इन वाक्यों को ध्यान से देखें-

This is my book.

This book is mine.

(this — Demonstrative Pronoun)

(this— Demonstrative Adjective)

6. Indefinite Pronouns

जिस Pronoun से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं होता, वह Indefinite Pronoun कहलाता है।

An indefinite pronoun refers to persons or things in a general way and does not refer to any person or thing in particular.

नीचे दिए गए वाक्यों में लाल अक्षरों में लिखे शब्द Indefinite Pronouns हैं। ध्यान से देखने पर आप पाएँगे कि इनसे किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं होता है-

Somebody has stolen my pen.

किसी ने मेरी कलम चुरा ली है।

Anybody can beat him. 

कोई भी उसे पीट सकता है।

Some are gentle. ~ कुछ नेक होते हैं ।

All are foolish.  सभी मूर्ख हैं।

None can do this. ~ इसे कोई नहीं कर सकता है ।

Many of them were killed. 

उनमें से अनेक मारे गए।

One must not praise oneself. ~ किसी (व्यक्ति) को अपनी प्रशंसा नहीं करनी चाहिए ।

None of them are good.

उनमें से कोई अच्छा नहीं है।

Nothing is perfect. कुछ भी पूर्ण नहीं होता।

Any of you can take it. ~ तुममें से कोई इसे ले सकता है।

Note: जब some, all, many, one, any इत्यादि के ठीक बाद कोई Noun प्रयुक्त रहता है, तब ये Adjectives कहलाते हैं। 

जैसे, इन वाक्यों में

all, many, one और any Adjectives हैं

Some boys are ready. ~ कुछ लड़के तैयार हैं।

All things have their own values.

 सभी चीजों के अपने मूल्य होते हैं।

There were not many trees there.

वहाँ ज्यादा/अनेक वृक्ष नहीं थे।

I will meet you there one day. ~ मैं एक दिन तुमसे वहाँ मिलूँगा ।

Any fool can do it.

कोई मूर्ख ही यह/वह/इसे कर सकता है।

7. Distributive Pronouns

जब each, either और neither का प्रयोग Pronoun के रूप में होता है, तब इन्हें Distributive Pronouns कहा जाता है।

When each, either and neither are used as pronouns they are called distributive pronouns.

[each-प्रत्येक, either-दोनों में से कोई/एक, neither-दोनों में से कोई नहीं ]

इन वाक्यों में प्रयुक्त शब्द each, either और neither Distributive Pronouns हैं-

Each of you is guilty. ~ तुममें से प्रत्येक दोषी है।

Each of the boys is intelligent.

लड़कों में से प्रत्येक तेज है।

Either of you can take this book.

तुममें से कोई/एक इस किताब को ले सकता है।

Neither of the two boys was absent.

दोनों लड़कों में से कोई अनुपस्थित नहीं था।

Note: जब each, either और neither के ठीक बाद कोई Noun प्रयुक्त रहता है, तब इन्हें Distributive Adjectives कहा जाता है। इन वाक्यों में each, either और neither Distributive Adjectives हैं

1. Each boy is intelligent. ~ 

प्रत्येक लड़का तेज है।

2. Either road is safe. ~ 

दोनों में से एक सड़क सुरक्षित है।

3. Neither book is cheap. ~ 

दोनों में से कोई पुस्तक सस्ती नहीं है।

8. Reciprocal Pronouns

each other और one another को Reciprocal Pronouns कहते हैं ।

* Each other and one another are called reciprocal pronouns.

They loved each other/one another.

(वे एक-दूसरे को प्यार करते थे।)

each other और one another का अर्थ है-एक-दूसरे को ।

9. Relative Pronouns

Relative Pronoun वाक्य में अपने से पहले प्रयुक्त किसी Noun/Pronoun के बदले आकर उस Noun/Pronoun की पुनरुक्ति को रोकता है और उस Noun/Pronoun का संबंध अपने से आगे आनेवाले शब्द-समूह से जोड़ता है।

* A relative pronoun refers to a noun/pronoun going before and relates the said noun/pronoun to a group of words coming after.

who, whom, whose, which, what और that मुख्य Relative Pronouns है

इन वाक्यों पर विचार करें-

This is the book. The book was given to me.

इन दोनों वाक्यों को इस प्रकार जोड़ सकते हैं-

This is the book that was given to me.

यहाँ 'that' एक Relative Pronoun है जो अपने से पहले आए Noun (book) के repetition को रोकता है और अभीष्ट Noun का संबंध आगे आने वाले शब्द-समूह से जोड़ता है। यहाँ आप एक grammatical term Antecedent से भी परिचित हो जाएँ। Antecedent वह Noun/Pronoun है जो Relative Pronoun के पहले प्रयुक्त रहता है। ऊपर दिए गए वाक्य में that का Antecedent 'book' है ।

इन वाक्यों को देखें। इनमें प्रयुक्त who, which, whom, whose और that Relative Pronouns हैं.

The boy who is playing is my friend. ~ जो लड़का खेल रहा है वह मेरा दोस्त है।

The chairs which are broken are of no use. ~ जो कुरसियाँ टूटी वे उपयोग की नहीं हैं।

This is the boy whom all praise. ~ यह वही लड़का है जिसकी सभी प्रशंसा करते हैं।

The house whose walls are white is mine. ~ जिस घर की दीवारें उजली हैं वह मेरा है।

Take anything that you like. ~ कोई भी चीज वही लो जो तुम्हें पसंद हो।

Here is the book that you lent me. ~ यहाँ वही किताब है जिसे तुमने मुझसे उधार लिया था।

Note 1. which शब्द का प्रयोग व्यक्तियों या वस्तुओं की सही संख्या के बारे में किसी से पूछने, चुनने या निर्णय करने के लिए होता है।

Note 2. who, which, whom, whose और what का प्रयोग प्रश्न किए

जाने में भी होता है। इस स्थिति में जब ये Pronoun के रूप में प्रयुक्त रहते हैं, तब Interrogative Pronouns कहलाते हैं। जैसे, इन वाक्यों में who, whom, whose, which 3 what Interrogative Pronouns

Who are you? - तुम कौन हो ?

Whom do you love?

~ तुम किसे प्यार करते हो ?

Whose is this book? यह किसकी पुस्तक है ?

Which is yours? ~ तुम्हारा/तुम्हारी कौन-सा/कौन-सी है ?

What is this ? - यह क्या है ?

What is your father? - तुम्हारे पिताजी क्या हैं ?

इन पाँचों शब्दों में whose, which और what ऐसे शब्द हैं जिनके ठीक बाद किसी Noun का प्रयोग हो सकता है और उस स्थिति में ये Adjective की भाँति कार्य करेंगे। अर्थात्, जब इन शब्दों को Noun के साथ जोड़कर प्रश्न किए जाने में प्रयोग किया जाता है, तब ये Interrogative Adjectives कहलाते है। जैसे, इन वाक्यों में whose, which और what Interrogative Adjectives

Whose book is this ? - किसकी पुस्तक है यह ?

Which class do you read in? - किस वर्ग में तुम पढ़ते हो ?

What colour do you like? - कौन-सा रंग तुम पसन्द करते हो ?

10. Interrogative Pronouns

जिस Pronoun का प्रयोग प्रश्न करने के लिए किया जाता है, उसे Interrogative Pronoun कहा जाता है।

* The pronoun used for asking a question is called an interrogative pronoun.

इन वाक्यों में लाल अक्षरों में छपे शब्द Interrogative Pronouns हैं।

Who are you?

Which is yours?

What is your father?

Whom do you love?

Whose is this book?

Note: Who, whom, whose, which और what का प्रयोग relative Pronoun के रूप में भी होता है। Whose, which और what का प्रयोग Interrogative Adjective के रूप में भी होता है।

 नीचे दिए गए लिंक को देखिए

1. Noun click here

2. Pronoun click here

3. Adjective click here

4. Verb click here

5. Adverbs click here

6. Preposition click here

7. Conjunction click here

8. Interjection click here

9. Number click here

10. Gender click here

11. Person click here

12. Sentence click here

13. Case click here

14. Tense click here

15. Article click here

16. Degree of comparison click here

Post a Comment

0 Comments