Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gender (लिंग) | kinds of gender | what is gender | gender English grammar

 


Gender

Noun और pronoun के Gender (लिंग) होते हैं। हम यहाँ Noun और Pronoun के Gender पर विचार करेंगे ।

GENDER OF THE NOUN

English में Gender चार प्रकार के होते हैं-

1. Masculine Gender (पुलिंग)

2. Feminine Gender (स्त्रीलिंग)

3. Common Gender (उभय लिंग)

4. Neuter Gender (नपुंसक लिंग)

1. Masculine Gender: 

* Masculine Gender से नर जाति का बोध होता है।

* The masculine gender denotes a male.

Examples: Ram, dog, man, father, bull, prince, actor, tiger, horse, hero, boy, etc.

2. Feminine Gender: 

* Feminine Gender से मादा जाति का बोध होता है।

* The feminine gender denotes a female.

Examples: Sita, woman, mother, cow, sister, etc.

3. Common Gender: 

* Common Gender से यह बोध होता है कि Noun या तो नर जाति का है या मादा जाति का ।

* The common gender denotes that the noun is either a male or female.

Examples: teacher कहने से शिक्षक या शिक्षिका का बोध होता है friend कहने से boyfriend या girlfriend का बोध होता है। अतः teacher और friend से Common Gender का बोध होता है।

Other Examples:

child (बच्चा/बच्ची)

thief (चोर/चोरनी)

bookseller (पुस्तक-विक्रेता-स्त्री/पु.) 

cousin (चचेरा/फुफेरा/ममेरा-भाई/बहन)

doctor (डॉक्टर-स्त्री/पुरुष)

person (औरत/मर्द)

infant (शिशु-नर/मादा)

parent (माता/पिता)

student (छात्र/छात्रा)

relative (संबंधी-स्त्री/पुरुष)

baby (बच्चा/बच्ची)

writer (लेखक/लेखिका)

clerk (किरानी-पुरुष/स्त्री)

deer (हिरण-नर/मादा)

elephant (हाथी नर/मादा)

typist (टंकक-स्त्री/पुरुष)

professor (प्राध्यापक/प्राध्यापिका)

sheep (भेड़-नर/मादा)

dancer (नर्तक/नर्तकी)

driver (चालक–स्त्री/पुरुष)

fool (मूर्ख—स्त्री/पुरुष)

novelist (उपन्यासकार-स्त्री/पुरुष)

foreigner (विदेशी-स्त्री/पुरुष)

guest (अतिथि—स्त्री/पुरुष)

speaker (वक्तास्त्री/पुरुष)

cook (रसोइया—स्त्री/पुरुष)

artist (कलाकार-स्त्री/पुरुष)

enemy (शत्रु स्त्री/पुरुष)

singer (गायक/गायिका)

bird (पक्षी नर/मादा)

4. Neuter Gender: 

* Neuter Gender से यह बोध होता है कि Noun न तो नर जाति का है, न मादा जाति का ।

* The neuter gender denotes that the noun is neither a male nor female.

Examples: wood, oil, crow, ant, bench, school, book, pen, class, watch, honesty, army, etc.

Note 1. निर्जीव पदार्थों, कीड़ों-मकोड़ों और छोटे-छोटे जानवरों को इसी श्रेणी में रखा गया है। Collective Noun, Material Noun और Abstract Noun को भी इसी श्रेणी (Neuter Gender) में रखा गया है।

Note 2. हिंदी और अँगरेजी में Gender (लिंग) के भेद तथा व्याख्या में अंतर है। हिंदी में दो ही लिंग है— स्त्रीलिंग और पुंलिंग। हिंदी भाषा में निर्जीव पदार्थ या तो पुंलिंग हैं या स्त्रीलिंग; वहीं अँगरेजी में उन्हें Neuter Gender में रखा गया है। 'कलम' हिंदी भाषा में स्त्रीलिंग है, परंतु 'pen' अँगरेजी भाषा में Neuter Gender में है। अतः दोनों भाषाओं के इस अंतर को बराबर ध्यान में रखें।

Masculine Gender से Feminine Gender बनाना :-

1. अँगरेजी भाषा में बहुत सारे ऐसे शब्द हैं जिनके feminine रूप में पूर्णतः नए शब्दों का प्रयोग होता है। जैसे-

Masculine to Feminine

boy (लड़का) - girl (लड़की)

father (पिता) - mother (माता)

son (बेटा) - daughter (बेटी)

brother (भाई) - sister (बहन)

man (पुरुष) - woman (स्त्री)

नीचे दिए गए लिंक को देखिए

1. Noun click here

2. Pronoun click here

3. Adjective click here

4. Verb click here

5. Adverbs click here

6. Preposition click here

7. Conjunction click here

8. Interjection click here

9. Number click here

10. Gender click here

11. Person click here

12. Sentence click here

13. Case click here

14. Tense click here

15. Article click here

16. Degree of comparison click here

Post a Comment

0 Comments