Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Articles, use of articles, articles kya hi, आर्टिकल्स का प्रयोग

 


Articles

A, An और The को Articles कहते हैं। A/An को Indefinite Article तथा The को Definite Article कहते हैं ।

USE OF A/AN

1. A/An का प्रयोग Singular Countable Noun (अर्थात्, Common Noun और Collective Noun) के पहले होता है। जैसे-

This is a box.

Ram is a student.

A dog is an animal.

A team of players is passing.

2. अगर Noun Plural Number में हो, तो A/An का प्रयोग नहीं होगा। जैसे-

These are boxes.

Ram and Shyam are students.

Dogs are animals.

They are doctors.

3. अगर Noun Uncountable हो, तो A/An का प्रयोग नहीं होगा। जैसे-

That is Gold.

This is water.

4. अगर Noun का लोप हो, तो A/An का प्रयोग नहीं होगा। जैसे-

She is very honest.

My mother is kind.

5. अगर Noun के पहले Adjective हो, तो Article का प्रयोग Adjective के पहले होगा। अगर Noun के पहले Adjective और Adjective के पहले Adverb हो, तो Article का प्रयोग Adverb के पहले होगा। जैसे

This is a cat.

This is a black cat.

This is a very black cat.

6. A/ An का प्रयोग अपने ठीक बाद आनेवाले शब्द के उच्चारण के अनुसार होगा। जैसे-

Sita is a girl.

Sita is an ideal girl.

Sita is a good girl.

Sita is an extremely beautiful girl.

Sita is a very good girl.

A और An के प्रयोग में अंतर :

जिस शब्द के पहले A/An का प्रयोग करना हो यदि वह स्वर-ध्वनि (vowel sound) से प्रारंभ हो, तो an का प्रयोग होगा। यदि वह शब्द व्यंजन-ध्वनि (consonant sound) से प्रारंभ हो, तो a का प्रयोग होगा । यहाँ ध्यान देनेवाली बात यह है कि a/an का प्रयोग अभीष्ट शब्द के उच्चारण पर निर्भर करता है, उसके spelling पर नहीं । 

हिंदी में स्वर हो, तो an का प्रयोग करें ।

हिंदी में स्वर—अ आ इ ई उ, ऊ, ए, ऐ, ओ

हिंदी में व्यंजन – क ख ग घ

a cat (कैट)

an ant (ऐन्ट)

an honest man (ऑनेस्ट)

an M.A. (एम. ए.)

a European (यूरोपियन)

a year (यिअर)

इसी प्रकार निम्नलिखित शब्दों के साथ a/an के प्रयोग को समझें:

a university

a useful magazine

a uniform

a unique sight

a unit

a young man

a one-eyed man

a one-rupee note

a U.K. aeroplane

a B.D.O.

a humble man

an M.A.

an M.P.

an M.L.A

an M.Sc.

an S.D.O.

an I.A.S.

an x-ray plant

an L.P. Library.

an Urdu teacher

an honest man

an hour/an honour

USE OF ‘THE'

1. (a) पूरी जाति का बोध कराने के लिए Singular Common Noun के पहले The का प्रयोग होता है। जैसे-

The cow gives milk. (गाय दूध देती है।)

The cow is an animal. (गाय एक जानवर है।)

The horse is useful. (घोड़ा उपयोगी होता है।)

(b) परंतु पूरी जाति का बोध कराने के लिए Plural Common Noun के पहले The का प्रयोग नहीं होता है। जैसे-

Cows give milk. (गायें दूध देती हैं।)

Cows are animals. (गायें जानवर हैं।)

Horses are useful. (घोड़े उपयोगी होते हैं।)

2. सामान्य अर्थ में Proper Noun और Uncountable Noun के पहले The का प्रयोग नहीं होता है। जैसे-

Ram is a boy. (राम एक लड़का है।)

Milk is useful. (दूध लाभदायक होता है।)

Gold is yellow. (सोना पीला होता है।)

3. The का प्रयोग उस Noun के पहले होगा जो खास/निश्चित/पूर्व-परिचित हो, जिसे वक्ता और श्रोता पहले से जानते हों। इस स्थिति में Noun Singular हो या Plural, Countable हो या Uncountable, the का प्रयोग होगा। जैसे-

(a) घोड़े अच्छे हैं। = The horses are good.

(यहाँ कुछ खास/निश्चित घोड़ों की चर्चा है, अतः Plural Noun के पहले The प्रयुक्त हुआ है जो सही है।)

(b) पानी गंदा था । ~ The water was dirty.

(यहाँ खास/निश्चित/पूर्वपरिचित पानी की चर्चा है, अतः Uncountable Noun के पहले The प्रयुक्त हुआ है जो सही है।)

(c) कलम लाल है। The pen is red.

(कोई खास/निश्चित कलम की चर्चा है, अतः pen के पहले The प्रयुक्त हुआ है।)

4. जब कोई Singular Countable Noun story/speech/discourse में पहली बार आता है, तब उसके पहले a/an लगता है।

(a) There was a king. The king was very brave.

(b) I saw a boy. The boy was weeping.

(c) I have bought a car. The car is very beautiful. If you want to see the car, come to my home. I think you will like the car.

5. जब वाक्य में noun + preposition + noun का प्रयोग हो, तब प्रथम noun के पहले the का प्रयोग होगा । जैसे-

The tea of Assam is famous.

The mangoes on the tree are not ripe.

The Ram of the Ramayan is an ideal personality.

like the sweets of Gaya.

6. पर्वतश्रेणी या शृंखलाबद्ध पर्वतों (ranges of mountains) के नामों के पहले the का प्रयोग अवश्य होता है। जैसे-

the Himalayas, the Alps, the Vindhyas, etc.

परंतु चोटी (peak) या जो पहाड़ एकवचन रूप में रहते हैं, उनके नामों के पहले the का प्रयोग नहीं होता है। जैसे

Mount Everest, Snowdon, Mount Abu, etc.

7. द्वीपसमूह (groups of islands) के नामों के पहले the का प्रयोग होता है। जैसे-

the West Indies, the Andamans, etc.

परंतु जो द्वीप एकवचन रूप में रहते हैं, उनके नामों के पहले the का प्रयोगbनहीं होता है। जैसे-

Ceylon, Sicily, Sumatra, Java, etc.

8. नदी, खाड़ी, सागर, महासागर, जंगल, मरुभूमि इत्यादि के नामों के पहले the का प्रयोग होता है। जैसे-

the Ganges, the Indus, the Thames, the Gulf of Mexico, the Bay of Bengal, the Indian Ocean, the Pacific Ocean, the Sahara, etc.

9. बड़े ग्रंथों के नामों के पहले the का प्रयोग होता है। जैसे-

the Bhagwadgeeta, the Bible, the Vedas, the Ramayan, the Koran, the Mahabharat, the Paradise Lost, etc.

10. आकाशीय पिंड, दिशा या जो वस्तु दुनिया में केवल एक है, उनके नामों के पहले the का प्रयोग होता है। जैसे-

the earth, the sun, the moon, the sky, the east, the west, the world, etc.

11. Newspapers के नामों के पहले the का प्रयोग होता है। जैसे-

The Hindustan Times, The Times of India, The Indian Nation, The Statesman, The Leader, etc.

12. Historical Places/Buildings के नामों के पहले the का प्रयोग होता है। जैसे—

the Taj Mahal, the Red Fort, the Golghar, The Raj Ghat, etc.

13. Musical Instruments के नामों के पहले the का प्रयोग होता है।

the tabla, the violin, the harmonium, the guitar, etc.

14. हवाईजहाज, समुद्री जहाज तथा रेलगाड़ी के नामों के पहले the लगता है। जैसे-

the Meghdoot (एक जहाज का नाम), the Vikrant (समुद्री जहाज का नाम), the Toofan Express (रेलगाड़ी का नाम) आदि ।

15. देशों के नामों के पहले article का प्रयोग नहीं होता है, परंतु इन देशों के नामों के पहले the का प्रयोग होता है। जैसे-

the U.S.A., the U.S.S.R., the United Kingdom, the Netherlands, the Sudan, etc.

16. जब ordinal numbers को letters में लिखा जाता है, तब उनके पहले the का प्रयोग होता है। जैसे- 

the first, the second, the tenth, etc.

17. जब Adjective का प्रयोग Noun की तरह होता है, तब उसके पहले the का प्रयोग होता है। जैसे-

the poor are honest.

(the poor = poor men)

the deaf can't hear.

(the deaf = deaf people)

18. Superlative Degree के पहले the का प्रयोग होता है। जैसे-

She is the most beautiful girl in the class.

Akbar was one of the greatest kings.

19. Office, cinema, theatre तथा circus शब्द के पहले the का प्रयोग होता है। जैसे-

He is going to the office/cinema/theatre/circus.

Articles का लोप (Omission of Articles)

1. व्यक्ति, गाँव, शहर, जिला, राज्य, देश या महादेश के खास नाम के पहले सामान्य अर्थ में Article का प्रयोग नहीं होता है। जैसे-

Mohan helps Sohan.

Patna is the capital of Bihar.

India is a big country.

2. भाषा एवं विषय के नामों के पहले Article नहीं लगता है। जैसे-

I know English/French/Hindi/Urdu/Bengali/Tamil

Physics is an interesting subject.

I have no interest in mathematics.

3. दिनों और महीनों के नामों के पहले Article नहीं लगता है। जैसे-

January has thirty-one days.

It is Monday today.

4. बीमारियों के नामों के पहले Article नहीं लगता है। जैसे-

He is suffering from cholera/smallpox.

परंतु कुछ बीमारियों के नामों के पहले the का प्रयोग होता है। जैसे-

the plague, the gout, the measles, the mumps, etc.

5. पर्वों तथा ऋतुओं के नामों के पहले Article नहीं लगता है। जैसे-

Holi/Christmas is an important festival.

I shall go to Shimla in summer. ( परंतु in the summer season)

6. खेल-कूद के नामों के पहले Article का प्रयोग नहीं होता है। जैसे-

I play football/tennis/cricket/badminton.

7. भोजन-सामग्री तथा भोजन के नामों के पहले Article का प्रयोग नहीं होता। जैसे-

I like rice and fish.

I take tea/coffee everyday.

There is chicken/lamb/egg in the menu.

When do you have lunch/dinner/supper/breakfast?

8. Possessive Adjectives (my, our, your, his, her, their & its) तथा Nouns in Possessive Case (Ram's, cow's, etc) के तुरंत बाद Article का प्रयोग नहीं होता है। जैसे-

This is my book.

This is Ram's cow.

नीचे दिए गए लिंक को देखिए

1. Noun click here

2. Pronoun click here

3. Adjective click here

4. Verb click here

5. Adverbs click here

6. Preposition click here

7. Conjunction click here

8. Interjection click here

9. Number click here

10. Gender click here

11. Person click here

12. Sentence click here

13. Case click here

14. Tense click here

15. Article click here

16. Degree of comparison click here

Post a Comment

0 Comments