Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

9th chapter 1 भूगोल


 

स्मरणीय तथ्य

1. स्थिति एवं विस्तार

* भारत एक वृहद् भौगोलिक विस्तार वाला देश है जो उत्तर में हिमालय पर्वत से दक्षिण में हिन्द महासागर तक फैला हुआ है।

* भारत विश्व के सबसे बड़े महाद्वीप एशिया में स्थित है।

* भारत का उतरी अर्धांश उपोष्ण कटिबन्ध में और दक्षिणी अर्धांश उष्ण कटिबन्ध में स्थित है।

* हिन्द महासागर के शीर्ष पर भारतीय प्रायद्वीप एशिया महाद्वीप के दक्षिण मध्य भाग में स्थित है।

* भारत का क्षेत्रफल 32,87,782 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है।

* कश्मीर से कन्याकुमारी तक उतर-दक्षिण दिशा में इसकी लम्बाई 3214 किलोमीटर है।

* कच्छ के रन से अरुणाचल प्रदेश तक पूर्व-पश्चिम दिशा में भारत की चौड़ाई 2933 किलोमीटर है।

* पश्चिम में सौराष्ट्र से पूर्व में अरुणाचल प्रदेश तक भारत का देशान्तरीय विस्तार लगभग 30° है।

* भारत 8°4' उतरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश तक फैला हुआ है।

* भारत 68°7' पूर्वी देशान्तर से 97°25' पूर्वी देशान्तर तक फैला हुआ है।

* भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार लगभग 30° है।

* भारतीय मानक समय के कारण भारत में घड़ियाँ सभी जगह एक ही समय बताती हैं।

* पृथ्वी 24 घंटे में 360° देशांतर घूम जाती है। अतः 1 देशान्तर पार करने में पृथ्वी को चार मिनट का समय लगता है।

 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. भौगोलिक खोजें

1. वास्कोडिगामा कहाँ का यात्री था ? 

Ans- पुर्तगाल

2. यूरोपवासियों ने दिशा-सूचक यंत्र का उपयोग किनसे सीखा ?

ans- अरबों से

3. धर्मयुद्ध हुआ था ?

ans- ईसाइयों और तुर्कों में 

4. कोलबंस मूल निवासी था ?

ans- जेनेवा का

5. हेनरी-द-नेवीगेटर राजा था ?

ans- पुर्तगाल का

6. 'एस्ट्रोलोब' किस प्रकार का यंत्र था ?

ans- अक्षांश बताने वाला

7. कैरोलिंगियन साम्राज्य का सम्राट कौन था? 

ans- शार्लमां

8. सामंतवाद व्यवस्था में भूमि का मालिक कौन होता था ?

ans- राजा

9. भौगोलिक खोजों के परिणामस्वरूप किस वर्ग को सबसे अधिक फायदा हुआ?

उत्तर- व्यापारी वर्ग

10. मार्टिन लूथर कहाँ का रहने वाला था?

ans- जर्मनी

11. द्रव्यांतरण के सिद्धांत की आलोचना किसने की?

ans- विकलिफ ने

12. अमेरिका का पता किसने लगाया?

ans- कोलंबस ने

13. ब्राजील की खोज किसने की?

ans- कंबरल ने

14. अमेरिका का नाम किसके नाम पर पड़ा?

ans- अमेरिगो वेस्सुसी के नाम पर

15. जमोरीन कहाँ का राजा था?

ans- कालीकट का

16. 'अब्दुल मजीद' कहाँ का व्यापारी था?

ans- भारत का

17. कैप्टन कुक ने किस देश की खोज की थी?

ans- ऑस्ट्रेलिया का

18. इसाबेला कहाँ की रानी थी?

ans- स्पेन की

19. 'केबरल' नामक पुर्तगाली जहाजी ने कहाँ का पता लगाया था ?

ans- ब्राजील का

20. 80 वर्षों तक यूरोपीय अर्थव्यवस्था किस धातु पर निर्भर रहा?

ans- चांदी

21. रोमन कैथोलिक चर्च का केन्द्र कहाँ था?

ans- रोम में

22. किस शताब्दी में मध्ययुग का अंत तथा आधुनिक युग का आगमन हुआ?

ans- 15वीं-16वीं शताब्दी में

23. पुनर्जागरण का केंद्र बना ?

ans- इटली

24. उत्तमाशा अंतदीप (केप ऑफ गुड होप) की खोज किसने की?

ans- बार्थोलोमियो डियाज ने

25. अमेरिका की खोज किस वर्ष की गई? 

ans- 1492 में

26. कुस्तुनतुनिया का पतन किस वर्ष किया गया?

ans- 1453 में

27. विश्व का चक्कर किस यात्री ने सर्वप्रथम लगाया?

ans- मैगलन

28. मैगलन ने पूरी दुनिया का चक्कर किस वर्ष लगाया था ?

ans- 1519

29. वास्को-डि-गामा ने भारत का पता किस वर्ष लगाया था?

ans- 1498 ई. में

30. वास्को-डि-गामा को भारत पहुँचने का मार्ग किसने बताया था?

ans- अब्दुल मजीद ने

31. कुबलई खान कहाँ का निवासी था?

ans- चीन का 

32. न्यूफाउंडलैंड द्वीपों का पता किसने लगाया था?

ans- सर जॉन सेबास्टियन कैबोट ने

33. डिवाइन कॉमेडी की रचना किसने की 

ans- दाँते

34. सेंट पीटर का गिरजाघर कहाँ है?

ans- रोम में 

35. गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?

ans- न्यूटन ने

36. नये समुद्री मार्गों की खोजों से किसके बीच व्यापार संबंध बढ़ा?

ans- भारत तथा रोमन साम्राज्य के बीच

37. हलके तथा तेज चलने वाले 'जहाज कैरावल' को किसने बनाया था?

ans- पुर्तगालियों ने

38. गैलिलियो ने किस यंत्र का आविष्कार किया था?

ans- दूरबीन का

39. नई दुनिया को विस्तार से किसने ढूँढा ?

ans- अमेरिगो वेस्पुस्सी ने

40. अंधकार युग की अवधि थी?

ans- पाँचवीं से चौदहवीं सदी

41. आधुनिक युग का प्रादुर्भाव हुआ ?

ans- पन्द्रवी-सोलहवीं सदी में

Post a Comment

0 Comments