1. कोशिका में जीन कहाँ स्थित होते हैं?
उत्तर : गुणसूत्र |
2. विभिन्नता के दो मुख्य प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर : (i) जननिक तथा (ii) कायिक |
3. पीढ़ी-दर-पीढ़ी वंशागत होकर संचारित होनेवाली विभिन्नता क्या कहलाती है?
उत्तर : आनुवंशिक विभिन्नता पीढ़ी-दर-पाढ़ी वंशागत होकर संचारित होती है।
4. ऐसे आनुवंशिक गुण या लक्षण जो स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं, क्या कहलाते हैं?
उत्तर : ऐसे आनुवंशिक गुण या लक्षण जो स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं, लक्षणप्ररूप या फेनोटाइप कहलाते हैं।
5. आनुवंशिकी का पिता कौन कहलाता है ?
उत्तर : ग्रेगर जॉन मेंडल को आनुवंशिकी का पिता कहा जाता है।
6. पेंडल ने अपने प्रयोग के लिए किस पौधे का चयन किया? उसका वैज्ञानिक नाम क्या है ?
उत्तर : मेंडल ने अपने प्रयोग के लिए बगीचे में उगनेवाले साधारण मटर के पौधों का चयन किया।
7. मेंडल के प्रयोग एकसंकर संकरण से प्राप्त जीनवरूपी का अनुपात कितना है?
उत्तर : मेंडल के प्रयोग एकसंकर संकरण से प्राप्त जीनप्ररूपी का अनुपात 1: 2:1 है।
8. मेंडल का प्रथम नियम क्या कहलाता है।
उत्तर : मेंडल का प्रथम नियम पृथक्करण का नियम कहलाता है।
9. आनुवंशिक विभिन्नता के दो मुख्य स्रोत कौन-कौन से हैं ?
उत्तर : (i) आनुवंशिक उत्परिवर्तन (Genetic mutation)
(ii) आनुवंशिक पुनर्योग (Genetic recombination)।
10. किसी जाति विशेष के एक समष्टि या आबादी में स्थित समस्त जीन क्या कहलाता है ?
उत्तर : किसी भी जाति विशेष के एक समष्टि या आबादी में स्थित समस्त जीन उस आबादी का जीन कोश कहलाता है।
11. जीव की उत्पत्ति के ठीक पहले पृथ्वी का वातावरण अपचायक था या उपचायक ?
उत्तर : जीव की उत्पत्ति के ठीक पहले पृथ्वी का वातावरण अपचायक था।
12. उपार्जित लक्षणों के वंशागति द्वारा जैव विकास की व्याख्या किसने की थी ?
उत्तर : उपार्जित लक्षणों के वंशागति द्वारा जैव विकास की व्याख्या लामार्क ने की थी।
13. प्राकृतिक चुनाव द्वारा प्राणियों के विकास का सिद्धांत किसने दिया था ?
उत्तर : प्राकृतिक चुनाव द्वारा प्राणियों के विकास का सिद्धांत डार्विन ने दिया था।
14. जीवाश्म की आयु-निर्धारण की एक वैज्ञानिक विधि का नाम बताएँ।
उत्तर : जीवाश्म की आयु-निर्धारण की एक वैज्ञानिक विधि का नाम रेडियोकार्बन काल-निर्धारण विधि है।
15. जीवों का वह गुण जो उसे अपने जनकों अथवा अपनी ही जाति के अन्य सदस्यों के उसी गुण के मूलस्वरूप से भिन्नता दर्शाता है, क्या कहलाता है ?
उत्तर : विभिन्नता (Variation)।
16. जीवों के शरीर में होनेवाली विभिन्नताएँ जो एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी में वंशागत नहीं होती हैं क्या कहलाती हैं?
उत्तर : अप्रभावी विभिन्नताएँ।
17. मेंडल के आनुवंशिकी के प्रयोग में F, पीढ़ी के उन पौधों को जिनमें जनक पौधों के दोनों विपरीत गुण मौजूद थे, क्या कहा है ?
उत्तर : संकर नस्ल (Hybrid)
18. पेंडल के एक संकर प्रयोग के फलस्वरूप F, पीढ़ी में उत्पन्न पौधों में लक्षण प्ररूपी अनुपात क्या था ?
उत्तर : 3 : 1
19. मेंडल के द्वारा मटर के पौधों पर किए गए आनुवंशिकी प्रयोग में बौनापन किस प्रकार का गुण था प्रभावी या अप्रभावी ?
उत्तर : अप्रभावी।
20. मनुष्य में पाए जानेवाले 24 जोड़े क्रोमोसोम में 22 जोड़े एक ही प्रकार के क्रोमोसोमक्या कहलाते हैं?
उत्तर : ऑटोसोम (Autosomes)।
21. जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें जीवों की उत्पत्ति तथा उसके पूर्वजों का इतिहास तथा समय-समय पर उनमें हुए क्रमिक परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है, क्या कहलाता है ?
उत्तर : जैव विकास (Organic erolution) |
22. प्राकृतिक चुनाव द्वारा जीवों का विकास। यह व्याख्या क्या कहलाता है ?
उत्तर : डार्विनवाद (Darwinism) ।
23. जीवों के वैसे अंग जो संरचना एवं उत्पत्ति की दृष्टिकोण से एक समान होते हैं, परंतु वे अलग-अलग कार्यों का संपादन करते हैं, क्या कहलाते हैं ?
उत्तर : समजात अंग (Homologous organs)।
24. लुप्त हो चुके जीवों का पत्थरों पर जाए जाने वाले चिह्न क्या कहलाता है ?
उत्तर : जीवाश्म (Fossil)।
25. एक ही प्रजातियों के सदस्यों के बीच आपस में होने वाले प्रजनन को क्या कहते हैं?
उत्तर : अंतः प्रजनन (inbreeding) |
26. फूलगोभी किस प्रकार का पुष्प है?
उत्तर : बंध्यपुष्प (Sterile flower) |
27. मानव का उद्भव स्थान मूल रूप से अफ्रीका है या एशिया ?
उत्तर : अफ्रिका
28. उद्भव की दृष्टिकोण से मानव का सबसे करीबी संबंधी कौन है?
उत्तर : चिंपैंजी।
29. आधुनिक मानव का प्राचीनतम जीवाश्म अफ्रिका के किस स्थान से प्राप्त हुआ है ?
उत्तर : अफ्रिका के इथियोपिया।
30. DNA के अनुक्रम तुलनात्मक अध्ययन द्वारा किसी जीव के पूर्वजों की खोज क्या कहलाता है ?
उत्तर : आण्विक जातिवृत्त (molecular phylogeny)।
0 Comments