Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

10th class biology chapter 8 | 10th class जीव विज्ञान हमारा पर्यावरण | 10th class science



1. पर्यावरण किसे कहते हैं ?

उत्तर : अजैव तथा जैव घटकों से बनी विश्व को पर्यावरण कहा जाता है।

2. पारिस्थितिक तंत्र क्या है ?

उत्तर : पारिस्थितिक तंत्र जीवमंडल का एक स्वसंपोषित संरचनात्मक तथा कार्यात्मक इकाई है।

3. पारिस्थितिक तंत्र के किन्हीं दो जैव घटकों के नाम लिखें।

उत्तर : (i) अजैव तथा (ii) जैव।

4. पारिस्थितिक तंत्र का कोई दो उदाहरण दें।

उत्तर : (i) भौतिक वातावरण, (ii) पोषण तथा (iii) जलवायु।

5. कृत्रिम पारिस्थितिक तंत्र का कोई दो उदाहरण दें।

उत्तर : (i) चारागाह, (ii) उद्यान।

6. मैदानी पारिस्थितिक तंत्र के आहार श्रृंखला को नामों से दर्शाएँ।

उत्तर : घास बकरी बाघ।

7. उत्पादक किसे कहते हैं?

उत्तर : हरे पौधे जैसे शैवाल, घास, पेड़ इत्यादि ऐसे जीव हैं जिनमें प्रकाशसंश्लेषण द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाने की क्षमता है। इस प्रकार के जीवों को उत्पादक कहते हैं।

8. एक आहार श्रृंखला का प्रथम पोषी स्तर क्या है?

उत्तर : एक आहार श्रृंखला का प्रथम पोषी स्तर आहार श्रृंखला के उत्पादक (हरे पोधे) हैं।

9. कोई दो जैव अनिम्नीकरणीय अपशिष्टों के नाम लिखें।

उत्तर : (i) प्लास्टिक थैले एवं (ii) बोतलें, अपमार्जक।

10. निम्नलिखित में से कौन-कौन जैव निम्नीकरणीय हैं- कागज, DDT, गोबर, प्लैस्टिक की थैली, सब्जी के छिलके

उत्तर : जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट-कागज, गोबर, सब्जी के छिलके।

11. किस कारण से कुछ पदार्थ जैव निम्नीकरणीय होते हैं तथा कुछ जैव अनिम्नीकरणीय ?

उत्तर : कुछ अपशिष्ट पदार्थों का विघटन आसानी से किया जा सकता है। किन्तु कुछ का जैव अपघटन आसानी से नहीं होता है। इन्हीं गुणों के कारण इसका वर्गीकरण किया गया है।

12. ओजोन स्तर का क्या महत्व है?

उत्तर : ओजोन स्तर सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर पृथ्वी पर प्राणियों को बचाता है।

13. CFC का पूरा नाम लिखिए।

उत्तर : क्लोरोफ्लोरो कार्बन।

14. एक रासायनिक यौगिक का नाम लिखें जिससे ओजोन स्तर का अवक्षय होता है।

उत्तर : क्लोरोकार्बन या क्लोरोफ्लोरो कार्बन

15. पराबैंगनी विकिरणों से मनुष्य में कौन-सी बीमारी होती है?

उत्तर : त्वचा कैंसर एवं मोतियाबिंद।

16. जीवमंडल की एक स्वपोषित संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई क्या होती है?

उत्तर : पारिस्थितिक तंत्र।

17. समुद्र किस प्रकार का पारिस्थितिक तंत्र है?

उत्तर : जलीय पारिस्थितिक तंत्र।

18. अपने पोषण के लिए उत्पादकों का पूर्णरूपेण निर्भर रहने वाले जीवों को क्या कहते हैं?

उत्तर : उपभोक्ता।

19. वैसे जीव, जो पौधे जंतु दोनों खाते हैं क्या कहते हैं?

उत्तर : सर्वाहारी जंतु।

20. जीवाणु और कवक जैसे सूक्ष्मजीव को क्या कह सकते हैं?

उत्तर : अपघटक।

21. एक जलीय पारिस्थितिक तंत्र में उत्पादक का कार्य कौन करता है?

उत्तर : हरे पौधे।

22. पृथ्वी तक पहुँचने वाली सौर ऊर्जा का कितना भाग उत्पादक ग्रहण कर रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करता है?

उत्तर : एक प्रतिशत ।

23. आहार श्रृंखला के प्रत्येक पोषी स्तर पर कुल ऊर्जा का कितना हिस्सा अगले पोषी स्तर में स्थानांतरित होता है?

उत्तर : 10 प्रतिशत।

24. जैव निम्नीकरणीय पदार्थों की मात्रा का पहले पोषो स्तर से अगले पोषी स्तर में क्रमशः होनेवाली वृद्धि को क्या कहते हैं?

उत्तर : जैव आवर्धन।

25. रेडियोधर्मी पदार्थ किस प्रकार के अपशिष्ट हैं?

उत्तर : जैव अनिम्नीकरणीय अपशिष्ट ।

26. अगर विभिन्न प्रकार के पोषी स्तर के जीवों की संख्या का अवलोकन किया जाए तो किस प्रकार की आकृति बनती है?

उत्तर : संख्या पिरामिड।

27. कागज और कपास से निर्मित कपड़े किस प्रकार के अपशिष्ट हैं?

उत्तर : जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट ।

28. धरती पर स्थित सभी जंतुओं को किस श्रेणी में रखा जाता है ?

उत्तर : उपभोक्ता।

29. तिलचट्टा एवं मनुष्य किस प्रकार का जीव है?

उत्तर : सर्वभक्षी।

30. आहार श्रृंखलाओं के जाल को क्या कहते हैं?

उत्तर : आहार जाल (food web)।

31. अधिकतम ऊर्जा किस स्तर पर संचित रहती है ?

उत्तर : उत्पादक स्तर में।

32. आहर श्रृंखला में मनुष्य का क्या स्थान है ?

उत्तर : सर्वोपरि।

33. हमारे खाद्य पदार्थों में हानिकारक रसायनों का जमाव किस क्रिया द्वारा होता है?

उत्तर : जैव आवर्धन।

34. किस क्षेत्र के ऊपर ओजोन स्तर में आयी कमी को सामान्यतः ओजोन छिद्र की संज्ञा दी जाती है?

उत्तर : क्षोभमंडल में।

35. एरोसोल के उपयोग से वायुमंडल एवं जीवमंडल सम्मिलित रूप से किसका निर्माण करते हैं?

उत्तर : ओजेन छिद्र

36. जलमंडल, स्थलमंडल, वायुमंडल एवं जीवमंडल सम्मिलित रूप से किसका निर्माण करते हैं?

उत्तर : पारितंत्र (Ecosystem)।

37. उपभोक्ता को कितने श्रेणियों में बाँटा जा सकता है ?

उत्तर : तीन श्रेणियों - प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक।

38. वन पारिस्थितिक तंत्र में घास का पोषी स्तर क्या होता है?

उत्तर : प्राथमिक उपभोक्ता (स्वपोषी)।

39. एक वन पारिस्थतिक तंत्र में चिड़ियों का क्या स्थान है?

उत्तर : चतुर्थीय उपभोक्ता।

40. एक मैदानी पारिस्थितिक तंत्र के आहार श्रृंखला में गिद्ध कहाँ आते हैं?

उत्तर : उच्चतम श्रेणी के मांसाहारी (चतुर्थ उपभोक्ता)।

41. क्या ऊर्जा का स्थानांतरण उपभोक्ता से उत्पादक की ओर हो सकता है?

उत्तर : नहीं, सदैव एक दिशा में होती है।

42. CFC के टूटने से किस गैस की उत्पत्ति होती है जो ओजोन से प्रतिक्रिया करता है ?

उत्तर : एरोसॉल गैस

Post a Comment

0 Comments