Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

10th class biology chapter 5 | 10th class जीव विज्ञान नियंत्रण और समन्वय | 10th class science


1. पौधों में शारीरिक कार्यों का नियंत्रण किस विधि से होता है।

उत्तर : रासायनिक नियंत्रण विधि।

2. पौधों में हार्मोन्स की उत्पत्ति कहाँ होती है?

उत्तर : पौधे के शीर्ष स्तंभ में।

3. किन्हीं दो पादप वृद्धिवर्धक पदार्थों के नाम लिखें।

उत्तर : (i) ऑक्जिन, (ii) जिबरेलिन।

4. एक पादप वृद्धिरोधक हार्मोन का नाम लिखें।

उत्तर : ऐबसिसिक एसिड।

5. फल पकानेवाले हार्मोन का क्या नाम है?

उत्तर : एथिलीन।

6. पत्तियों के विलगन में किस कार्बनिक रसायन की मुख्य भूमिका रहती है?

उत्तर : पत्तियों के विलगन में ऐबसिसिक अम्ल रसायन की मुख्य भूमिका रहती है।

7. पादप हार्मोन क्या है ?

उत्तर : पौधों के वृद्धि एवं समन्वय हेतु जिस रसायन का उपयोग होता है उसे पादप हार्मोन कहते हैं।

8. हार्मोन्स की कोई एक विशेषता लिखें।

उत्तर : हार्मोन्स पौधों की वृद्धि एवं प्रजनन में सहायक होता है।

9. तंत्रिकीय तंत्र की संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई क्या है।

उत्तर : तंत्रिकीय तंत्र की संरचनात्मक ओर कार्यात्मक इकाई नेफ्रॉन है।

10. मनुष्य के तंत्रिका तंत्र के तीन प्रमुख भागों के नाम लिखें।

उत्तर : (i) केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र, (ii) परिधीय तंत्रिका तंत्र, (iii) स्वायत्त तंत्रिका तंत्र।

11. केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र के निर्माण की दो प्रमुख रचनाएँ कौन-कौन सी हैं?

उत्तर : (i) मस्तिष्क, (ii) मेरुरज्जु ।

12. मस्तिष्क के चारों ओर स्थित पतली झिल्ली क्या कहलाती है?

उत्तर : मस्तिष्क के चारों ओर स्थित पतली झिल्ली मेनिन्जेज कहलाती है।

13. अग्रमस्तिष्क के दो मुख्य भागों के नाम लिखें।

उत्तर : (i) ऑल फैक्ट्री (ii) सेरेब्रम।

14. मस्तिष्क में वृद्धि और चतुराई का केन्द्र क्या है?

उत्तर : मस्तिष्क में वृद्धि और चतुराई का केन्द्र सेरेब्रम है।

15. जंतुओं के शरीर में होनेवाली विभिन्न क्रियाओं का रासायनिक नियंत्रण और समन्वय किसके द्वारा होता है।

उत्तर : जंतुओं के शरीर में होनेवाली विभिन्न क्रियाओं का रसायनिक नियंत्रण और समन्वय केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र द्वारा होता है।

16. मनुष्य के शरीर में पायी जानेवाली तीन अंतःस्रावी ग्रंथियों के नाम लिखें।

उत्तर : (i) पीयूष ग्रंथि, (ii) हाइपोथैलेमस ग्रंथि, (iii) थाइरॉइड ग्रंथि।

17. एड्रीनल ग्रंथि के कॉर्टेक्स भाग से स्रावित होनेवाले हार्मोन्स के नाम लिखें।

उत्तर : ऐल्डोस्टोरोन।

18. थाइरॉक्सिन हार्मोन किसके द्वारा स्रावित होता है?

उत्तर : थाइरॉक्सिन हार्मोन थाइरॉइड ग्रंथि द्वारा स्त्रावित होता है।

19. वृषण द्वारा स्त्रावित होनेवाले हार्मोन्स का क्या नाम है ?
उत्तर : टेस्टोस्टेरॉन।

20. रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करने वाला हॉर्मोन किस ग्रंथि द्वारा स्रावित होता है ?

उत्तर : रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करने वाला हार्मोन अग्न्याशिक ग्रंथि (इन्सुलिन) स्रावित होती है।

* लघु उत्तरीय प्रश्न

1. जीवों के अंगों एवं अंततंत्रों के कार्यों का समन्वय एवं नियंत्रण क्यों जरूरी होता है ?

उत्तर - अंगतंत्रों के विभिन्न अंगों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए नियंत्रण की आवश्यकता होती है। बिना नियंत्रण के अंगों के कार्य करने का समय एक नहीं होगा एवं वे व्यवस्थित ढंग से अपने कार्यों का संपादन नहीं कर सकेंगे। इसलिए, जीवों के विभिन्न अंगों एवं अंगतंत्रों का समन्वयव एवं नियंत्रण उनके विभिन्न कार्यों के कुशल संचालन के लिए अनिवार्य है।

2. जिबरेलिन्स को मुख्य उपयोगिता क्या है ?

उत्तर : जिबरेलिन्स की मुख्य उपयोग
(i) यह पूरे पौधों में कोशिका-दीर्घन में सहायक होता है।
(ii) यह अपस्थानिक जड़ों के विकास को रोक देता है।
(iii) यह बीजहीन फलों के विकास में सहायक है।
(iv) यह पत्तियों और फूलों की वृद्धि में सहायक है।

3. ऑक्जिन की उत्पत्ति कहाँ होती है?

उत्तर : ऑक्जिन पादप हार्मोन है। यह पौधों के स्तंभ शीर्ष पर मुख्य रूप से संश्लेषित होने वाला कार्बनिक यौगिक है। जब पौधे पर प्रकाश पड़ता है तो ऑक्जिन प्ररोह के छाया वाले भाग की ओर विसरित हो जाता है। यह पौधे की तने की वृद्धि में सहायक होता है।

4. वृद्धि-नियंत्रण पदार्थ से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर : वैसे पदार्थ जो सजीवों के समान्य वृद्धि की क्रिया को प्रभावित करता है। इस पदार्थ के इस्तेमाल से पौधे एवं जंतुओं में सामान्य रूप से होने वाली वृद्धि रुक जायेगी।

5. अगर स्तंभ-शीर्ष काट दिया जाए तो पौधों पर क्या असर पड़ेगा?
उत्तर : यदि स्तंभ का शीर्ष काट दिया जाए तो पौधे की लम्बाई में वृद्धि रुक जाती है और पार्श्व शाखाएँ निकलने लगती हैं।

6. साइटोकाइनिन की कोशिका-विभाजन में क्या उपयोगिता है ?

उत्तर - साइटोकाइनिन वृद्धि उत्प्रेरक हॉर्मोनों का समूह है। इस समूह के सभी हॉर्मोन मूलत कार्बनिक पदार्थ हैं। ये हॉर्मोन वृद्धि को उत्प्रेरित करते हैं। ये हॉर्मोन राइबोज न्यूक्लिक अम्ल (Ribose Nucleic Acid = RNA) के उत्पादन में सहयोग करते हैं जो कि कोशिका निर्माण के लिए आवश्यक होता है।

Post a Comment

0 Comments