Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

10th class biology chapter 6 | 10th class जीव विज्ञान जनन | 10th class science



1. जनन किसे कहते हैं?

उत्तर : वह प्रक्रम जिसके द्वारा जीव अपने जैसी संतानों की उत्पत्ति करते हैं, जनन कहलाता है।

2. जनन कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर : जनन मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं- (i) अलैंगिक जनन और (ii) लैंगिक जनन ।

3. अलैगिक जनन की दो मुख्य विधियों के नाम लिखें।

उत्तर : (i) विखंडन, (ii) मुकुलन।

4. दो पादपों के नाम लिखें जिसमें पत्तियों द्वारा कायिक प्रवर्धन होता है।

उत्तर : (i) आलू, (ii) अंगूर।

5. किसी एक पौधों के नाम लिखें जिसमें पत्तियों द्वारा कायिक प्रबर्धन होता है।

उत्तर : ब्रायोफिलम।

6. कायिक प्रवर्धन में वांछित गुणों का परिरक्षणक्यों होता है?

उत्तर : कायिक प्रवर्धन से प्राप्त सभी पौधे वांछित/आनुवांशिक गुणों में जनक पौधे के समान होते हैं क्योंकि इनमें लैंगिक जनन की आवश्यकता नहीं है जिसके चलते विभिन्नता पैदा नहीं होती है।

7. DNA प्रतिकृति का जनन में क्या महत्व है ?

उत्तर : जनन में DNA प्रतिकृति एवं अन्य कोशिकीय संगठन का सृजन होता है।

8. जीवों में जोनेवाली विभिन्नता का क्या लाभ है ?

उत्तर : इससे विभिन्न वायुमंडलीय परिस्थितियों में जीवों की उत्तरजीविता बनी रहती है।

9. पुंकेसर के भागों के नाम लिखें।

उत्तर : (i) तंतु (फिलामेंट) (ii) परागकोश (एंथर)।

10. अंडाशय के अंदर क्या पाए जाते हैं ?

उत्तर : बीजांड या ओव्यूल (ovule)।

11. कीटों की भूमिका किस प्रकार के परागण में होती है?

उत्तर : कीटों की भूमिका पर-परागण में होती है।

12. यदि नर या मादा अंगों में किसी एक का अभाव हो तो ऐसे जीव क्या कहलाते हैं?

उत्तर : यदि नर या मादा अगों में किसी एक का अभाव हो तो ऐसे जीव एकलिंगी जीव कहलाते हैं।

13. दो ऐसे जंतुओं के नाम लिखें जिनमें अलैगिक प्रजनन होते हैं।

उत्तर : (i) अमीबा (ii) पैरामीशियम

14. पुरुष में वृषण त्वचा की बनी जिस थैली रचना में स्थित होते हैं, वह क्या कहलाती है?

उत्तर : पुरुष में वृषण त्वचा की. बनी जिस थैली जैसी रचना में स्थित होते हैं, वह वृष्णकोष कहलाती है।

15. अंडाणुओं का अंडाशय से बाहर निकलने की क्रिया क्या कहलाती है?

उत्तर : अंडाणुओं का अंडाशय से बाहर निकलने की क्रिया को अंडोत्सर्ग कहते हैं।

16. मनुष्य अंडाणुओं का शुक्राणुओं द्वारा निषेचन स्त्री के किस जननांग में होता है।

उत्तर : मनुष्य अंडाणुओं का शुक्राणुओं द्वारा निषेचन स्त्री के फैलोपिअन नलिका में होता है।

17. स्त्रियों में यौवनारंभ या प्यूवर्टी सामान्यतः किस आयु में होता है।

उत्तर : स्त्रियों में यौवनारंभ या प्यूबर्टी सामान्यतः 10 से 12 वर्ष की आयु में होता है।

18. स्त्रियों में लैंगिक चक्र कितने दिनों में पूर्ण होता है?

उत्तर : स्त्रियों में लैंगिक चक्र 28 दिनों में पूर्ण होता है

19. कॉर्पस ल्यूटियम से स्रावित होनेवाला हॉर्मोन क्या कहलाता है ?

उत्तर : कॉपर्स ल्यूटियम से स्रावित होनेवाला हॉर्मोन प्रोजेस्टेरॉन कहलाता है।

20. किन्हीं दो यांत्रिक विधियों के नाम लिखें जो जनसंख्या नियंत्रण में सहायक हो।

उत्तर : (i) कंडोम (पुरुषों के लिए) (ii) कॉपर T (महिलाओं के लिए)।

21. वैक्टीरिया के द्वारा होनेवाले दो लैगिक जनन संचारित रोगों के नाम लिखें।

उत्तर : (i) गोनोरिया (Gonorrhoea) (ii) यूरेथ्राइटिस (Urethrites)।

22. जीवों में आनुवंशिक गुणों का वाहक क्या है?

उत्तर : जीन (Gene)।

23. किस प्रकार के जनन में शुक्राणु एवं अंडाणु का निर्माण नहीं होता है?

उत्तर : अलैगिक जनन (Asexual reproduction)।

है ?

24. पुटी या सिस्ट का निर्माण किस प्रकार के विभाजन में होता है ?

उत्तर : बहुखंडन (multiple fission) में।

25. प्लेनेरिया में जनन मुख्यतः किस विधि से होता है?

उत्तर : अपखंडन या पुनर्जनन (regeneration) द्वारा।

26. कवकों में अलंगिक जनन की मुख्य विधि क्या है ?

उत्तर : बीजाणुजनन (sporulation)

27. ऊत्तक संवर्धन किस प्रकार के जनन का उदाहरण है ?

उत्तर : कृत्रिम कायिक प्रवर्धन का।

28. पुरुष का सबसे प्रमुख जनन अंग क्या है?

उत्तर : वृषण (Testes) पुरुष का सबसे प्रमुख जननांग है।

29. मूत्राशय के आधार पर स्थित एक छोटी, लगभग गोलाकार ग्रंथि को क्या कहते हैं?

उत्तर : पुरस्थ मंथि (Prostate gland) 

30. प्रत्येक स्त्री में कितना अंडाशय पाया जाता है?

उत्तर : एक जोड़ा।

31. अंडाणु किस नलिका के द्वारा गर्भाशय में पहुँचते हैं?

उत्तर : फलोपियन नलिका (phalopene duct) ।

32. गर्भाशय के निचले संकरे भाग को क्या कहते हैं ?

उत्तर : ग्रीवा (cervix ) ।

33. कॉपर्स ल्यूटियम किस प्रकार की ग्रंथि है ?

उत्तर : अंत: स्रावी ग्रंथि।

34. पोजेस्टेरॉन हॉर्मोन कहाँ से स्रावित होता है?

उत्तर : कॉपर्सल्यूटियम द्वारा।

35. स्त्रियों के मूत्रजनन नलिकाओं में एक प्रकार के प्रोटोजोआ से होनेवाले संक्रमण को क्या कहते हैं?

उत्तर : ट्राइकोमोनिएसिस (Trichomoniasis)।

Post a Comment

0 Comments