Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

10th class biology chapter 3 | 10th class जीव विज्ञान परिवहन | 10th class science


1. जीवों के शरीर में पदार्थों के स्थानांतरण के लिए विकसित तंत्र को क्या कहते हैं?

उत्तर : रक्त परिवहन तंत्र।

2. संवहन ऊत्तक किसे कहते हैं?

उत्तर : पौधे में भोज्य पदार्थों के परिवहन में भाग लेने वाले ऊतक को संवहन ऊतक कहते हैं।

3. चालिनी नलिकाएँ कहाँ पायी जाती हैं?

उत्तर : तना के फ्लोएम में।

4. वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं?

उत्तर : पौधों के वायवीय भागों में जल का रंध्रों द्वारा वाष्प के रूप में निष्कासन की क्रिया वाष्पोत्सर्जन है।

5. स्थानांतरण क्या है ?

उत्तर : पौधों में जल, खनिज लवण और खाद्य पदार्थों के बहुत ऊँचाई तक संचरण को ही स्थानांतरण कहते हैं।

6. खाद्य-पदार्थों का स्थानांतरण किस रूप में होता है ?

उत्तर : खाद्य-पदार्थों का स्थानांतरण ऐमीनो अम्ल के रूप में पौधों में हमेशा अधिक सांद्रता वाले भागों से कम सांद्रता वाले भागों में होता है।

7. खनिज लवणों का अवशोषण किस रूप में होता है?

उत्तर : खनिज लवणों का अवशोषण आयन के रूप में होता है।

8. खाद्य-पदार्थों का स्थानांतरण क्यों जरूरी होता है?

उत्तर : खाद्य-पदार्थों का स्थानांतरण पौधों में पोषण के लिए आवश्यक है।

9. रक्त के विभिन्न अवयवों के नाम लिखें।

उत्तर : (i) प्लाज्मा (Plasma), (ii) लाल रक्त कोशिकाएँ (R.B.C.), (iii) श्वेत रक्त कोशिकाएँ (W.B.C.), (iv) रक्त पट्टिकाणु (Blood Platelets)।

10. रक्त परिसंचरण तंत्र के तीन प्रमुख अवयवों के नाम लिखें।

उत्तर : (i) रुधिर या रक्त, (ii) हृदय, (iii) रक्त वाहिनियाँ 

11. रक्त किस प्रकार का ऊतक है ?

उत्तर : रक्त सरल तरल संयोजी ऊतक (Simple liquid connective tissue) है।

12. लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण शरीर में कहाँ होता है ?

उत्तर : लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण शरीर के फेफड़े में होता है।

13. मनुष्य में लाल और श्वेत रक्त कोशिकाओं का अनुपात क्या है ?

उत्तर : लाल रक्त कणिकाएँ 45-50 लाख प्रति घन मिमी जबकि श्वेत रक्त कणिकाएँ (5000-9000 प्रति घन मिमी)।.

14. रक्त लाल क्यों दिखते हैं?

उत्तर : रक्त में हीमोग्लोबिन (एक विशेष प्रकार का प्रोटीन वर्णक) मौजूद होने के कारण रक्त लाल दिखाई देता है।

15. मनुष्य के हृदय में चार कौन-कौन से वेश्म होते हैं?

उत्तर : (i) दायाँ आलिंद (ii) बायाँ आलिंद (iii) दायाँ निलय (iv) बायाँ निलय।

16. शरीर के सभी भागों से अशुद्ध रक्त को हृदय के दायें आलिंद में ले जानेवाली रक्त वाहिनियों के नाम लिखें।

उत्तर : दो अग्र महाशिराओं तथा एक पश्च महाशिरा।

17. हृदय के वायें आलिंद-निलय छिद्र पर स्थित कपाट का नाम लिखें।

उत्तर : द्विदली कपाट।

18. फेफड़े से शुद्ध रक्त को बायें आलिंद में ले जानेवाली रक्तवाहिनी का नाम लिखें?

उत्तर : फुफ्फुस शिराएँ।

19. हृदय के वेश्मों का संकुचन क्या कहलाता है ?

उत्तर : हृदय के वेश्मों का संकुचन सिस्टॉल कहलाता है।

20. शरीर की ऐसी धमनी का नाम लिखें जिसमें विऑक्सीजनित रक्त प्रवाहित होता है।

उत्तर : फुफ्फुस धमनी ।

21. शरीर की ऐसी शिरा का नाम लिखें जिनमें ऑक्सीजनित रक्त प्रवाहित होता है।

उत्तर : फुफ्फुस शिराएँ।

22. विभिन्न शिरिकाएँ आपस में जुड़कर किस रक्तवाहिनी का निर्माण करती है ?

उत्तर : विभिन्न शिरिकाएँ आपस में जुड़कर शिरा रक्तवाहिनी का निर्माण करती है।

23. एक ऐसे एककोशिकीय पौधे का नाम बताएँ जिसमें परिवहन विसरणद्वारा होता है।

उत्तर : क्लैमाइडोमोनास (Chlamydomonas)।

24. पौधों में जल तथा खाद्य पदार्थों के स्थानांतरण करने वाले ऊत्तकों को क्या कहते हैं?

उत्तर : जाइलम ऊतक।

25. जल संवहक, ऊतक में पाये जानेवाली लंबी तथा बेलनाकार नलिकाएँ क्या कहलाती हैं?

उत्तर : संवहन बंडल (Vascular bundle) ।

26. जाइलम तथा फ्लोएम में किसकी कोशिकाएँ मृत होती हैं?

उत्तर : जाइलम की ।

27. जाइलम तथा फ्लोएम में कौन-सा संवहन ऊतक खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण करता है ?

उत्तर : जाइलम में वाहिकाएँ एवं वाहिनिकाएँ। फ्लोएम में चालनी नलिकाएँ।

28. पौधों में जल, खनिज लवण और खाद्य पदार्थों को पौधों के शीर्ष भागों तक पहुँचाने वाली क्रिया क्या कहलाती है?

उत्तर : स्थानांतरण (translocation)।

29. रक्त या रुधक किस प्रकार का ऊतक है?

उत्तर : रक्त सरल तरल संयोजी ऊतक (Simple liquid connective tissue) है।

30. दायाँ और वायाँ आलिंद एक-दूसरे से किस रचना के द्वारा अलग होते हैं?

उत्तर : अंतरानिलयभित्ति (Interventricular septum) द्वारा।

31. उस शिरा का नाम बताएँ जिसमें शुद्ध या ऑक्सीजनित रक्त का प्रवाह होता है?

उत्तर : फुफ्फुस शिरा

32. वैसा रक्त प्लाज्मा जिसमें लाल रक्त कोशिकाएँ नहीं पायी जाती हैं, क्या कहलाता है?

उत्तर : लसिका (Lymph)।

33. रक्त का संचार ज्यादा दवाव से किसमें होता है-धमनी में या शिरा में ?

उत्तर : धमनी में।

34. रक्त चाप की माप किस उपकरण से की जाती है?

उत्तर : स्फिगमोमैनोमीटर।


Post a Comment

0 Comments