1. जैव प्रक्रम किसे कहते हैं?
उत्तर : वे सारी क्रियाएँ जिनके द्वारा जीवों का अनुरक्षण होता है, जैव प्रक्रम कहलाती हैं।
2. बहुकोशिकीय जीवों में ऑक्सीजन की आवश्यकता विसरण द्वारा क्यों नहीं पूरी हो पाती है?
उत्तर : बहुकोशिकीय जीवों का शरीर के अंग जटिल होते हैं तथा सारी कोशिकाएँ सीधे पर्यावरण के संपर्क में रहती हैं इस कारण ऑक्सीजन की आपूर्ति विसरण द्वारा संभव नहीं है।
3. जीवों में पोषण की प्रमुख दो विधियाँ कौन-कौन सी है?
उत्तर : (i) स्वपोषण, (ii) पर-पोषण।
4. हरे पौधों में किस प्रकार का पोषण पाया जाता है ?
उत्तर : हरे पौधों में स्वपोषण पाया जाता है।
5. जंतुओं में पोषण की कौन-सी विधि पायी जाती है?
उत्तर : जंतुओं में पर-पोषण की विधि पायी जाती है।
6. तीन प्रकार की परपोषण विधियों के नाम लिखें।
उत्तर : (i) मृतजीवी पोषण, (ii) परजीवी पोषण, (iii) प्राणिसम भोजी।
7. संपूर्ण प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखें।
उत्तर : 6CO2+12H2O→ C6H12O6+6O2+6H2O
8. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में उपोत्पाद के रूप में क्या बनता है ?
उत्तर : प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया में उपोत्पाद के रूप में ऑक्सीजन बनता है।
9. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया हरित लवक या क्लोरोप्लास्ट में ही क्यों होती है ?
उत्तर : क्योंकि क्लोरोप्लास्ट में क्लोरोफिल वर्णक पाये जाते हैं।
10. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के लिए किन-किन पदार्थों की आवश्यकता होती है ?
उत्तर : (i) क्लोरोफिल (ii) कार्बन डाइऑक्साइड (iii) जल (iv) सूर्य का प्रकाश।
11. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के लिए पौधे CO2 कहाँ से प्राप्त करते हैं?
उत्तर : प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में पौधों को CO2 वायुमंडल से पत्तियों के भीतर कोशिकाओं के विसरण द्वारा पहुँचते हैं।
12. कवक एवं जीवाणुओं में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया क्यों नहीं हो पाती है?
उत्तर : यह सक्ष्म जीव हैं, जो घुलित कार्बनिक पदार्थों के रूप में भोजन अवशोषित करते हैं।
13. पोषण के दृष्टिकोण से अमीबा तथा पैरामीशियम किस प्रकार के जंतु हैं?
उत्तर : पोषण के दृष्टिकोण से अमीबा तथा पैरामीशियम परजीवी पोषण जीव हैं।
14. मनुष्य के आहारनाल कौन-कौन से मुख्य भागों में बँटा होता है ?
उत्तर : मनुष्य का आहारनाल आमाशय, पक्वाशय, पित्ताशय, छोटी आँत तथा बड़ी आँत आदि में बँटा होता है।
15. ग्रसनी में स्थित दो छिद्रों के नाम लिखें।
उत्तर : प्रसनी में स्थित दो छिद्रों के नाम ये हैं- (i) निगलद्वार, (ii) कंठद्वार।
16. मनुष्य में पाचन आहारनाल के किस भाग से शुरू होता है ?
उत्तर : मनुष्य में पाचन आहारनाल मुँह से शुरू होता है।
17. मनुष्य के आहारनाल के किस भाग में पचे हुए भोजन का अवशोषण होता है?
उत्तर : मनुष्य के आहारनाल के छोटी आंत में पचे हुए भोजन का अवशोषण होता है।
18. क्लोरोफिल वर्णक कहाँ पाया जाता है ?
उत्तर : क्लोरोफिल वर्णक क्लोरोप्लास्ट में पाया जाता है।
19. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम द्वारा पौधे क्या निर्माण करते हैं?
उत्तर : प्रकाश संश्लेषण द्वारा पौधे भोजन निर्माण करते हैं। यह भोजन ग्लूकोज के रूप में रहता है।
20. मृतजीवी को क्या कहा जाता है?
उत्तर : मृतजीवी को परपोषी जंतु (heterotrophs) कहा जाता है।
21. जिस जीव के शरीर से परजीवी अपना भोजन प्राप्त करते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
उत्तर : पोषी।
22. गोबरछता में किस प्रकार का पोषण होता है?
उत्तर : मृतजीवी पोषण (Saprophytic nutrition)।
23. पत्तियों का कौन-सा अंग CO2 युक्त वायु का प्रवेश द्वार है ?
उत्तर : रंध्र (Stomata)
24. पोषण की दृष्टि से जंतुओं को क्या कहा जाता है?
उत्तर : प्राणी समभोजी (Holozoic) ।
25. अमीबा में भोजन का पाचन कहाँ होता है?
उत्तर : भोजन रसधानी में।
26. मनुष्य में पाचन के लिए विशेष अंग को क्या कहते हैं ?
उत्तर : आहारनाल।
27. मनुष्य के जीभ के ऊपरी सतह पर पायी जानेवाली संरचना को क्या कहते हैं?
उत्तर : स्वाद कलिका (taste buds) ।
28. मुखगुहा से भोजन कहाँ पहुँचता है?
उत्तर : मुखगुहा से भोजन निगल द्वार द्वारा ग्रासनली (oesophagus) में पहुँचता है।
29. ग्रासनली की दीवार में तरंग की तरह होने वाले सिकुड़ने एवं फैलाव को क्या कहते हैं?
उत्तर : क्रमानुकंचन (peristalsis) ।
30. भोजन में मौजूद प्रोटीन को पेप्टोन में कौन सा इंजाइम परिवर्तित करता है?
उत्तर : जठर रस में मौजूद पेप्सिन (हाइड्रोक्लोरिक अम्ल) प्रोटीन को पेप्टोन में परिवर्तित करता है?
31. आहार नाल के सबसे लंबे भाग को क्या कहते हैं?
उत्तर : छोटी आँत आहार नाल का सबसे लंबा भाग है।
32. शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि क्या है?
उत्तर : यकृत शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है।
33. पाचन की क्रिया कहाँ पूर्ण होती है?
उत्तर : छोटी आँत में पाचन की क्रिया पूर्ण होती है।
34. छोटी आँत एवं बड़ी आँत के जोड़ पर अवस्थित नली को क्या कहते हैं?
उत्तर : सीकम (Caecum) ।
35. अपचा भोजन अस्थायी तौर पर कहाँ संचित रहता है ?
उत्तर : अपचा भोजन रेक्टम में संचित रहता है।
0 Comments