1. ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में ग्लूकोज के ऑक्सीकरण को क्या कहते हैं?
उत्तर : अनॉक्सी श्वसन।
2. ऑक्सीजन की उपस्थिति में ग्लूकोज के ऑक्सीकरण को क्या कहते हैं?
उत्तर : ऑक्सी श्वसन।
3. जैव कोशिकाओं में रासायनिक ऊर्जा का सार्वजनिक वाहक क्या कहलाता है।
उत्तर : ए.टी.पी. (ATP)।
4. कोशिकीय ईंधन क्या है ?
उत्तर : जैव ऊर्जा के उत्पादन के लिए कोशिका मुख्यतः ग्लूकोज का उपयोग करती है। इसलिए ग्लूकोज को कोशिकीय ईंधन कहा जाता है।
5. संपूर्ण श्वसन क्रिया के दो प्रमुख चरणों के नाम क्या हैं?
उत्तर : (i) प्रश्वास, (ii) उच्छ्वास
6. श्वसन जीवों के लिए क्यों आवश्यक है ?
उत्तर : ऊर्जा के उत्पादन के लिए जीवों के लिए श्वसन आवश्यक है।
7. श्वसन की प्रक्रिया में उपात्पाद के रूप में क्या मुक्त होता है ?
उत्तर : श्वसन की प्रक्रिया में उपोत्पाद के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होता है।
8. श्वसन को दो चरणों में किस आधार पर बाँटा गया है ?
उत्तर : श्वसन को निम्नलिखित दो चरणों में बाँटा गया है.
(i) अवायवीय श्वसन (Anaerobic respiration)
(ii) वायवीय श्वसन (Aerobic respiration)।
9. अवायवीय श्वसन किसे कहते हैं ?
उत्तर : यह श्वसन प्रक्रिया ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होती है। जीवाणु और यीस्ट इस क्रिया में श्वसन करते हैं। इस प्रक्रिया में इथाइल एल्कोहल, CO2 एवं ऊर्जा उत्पन्न होती है।
10. वायवीय श्वसन की क्रिया किस स्थिति में आरंभ होती है?
उत्तर : वायवीय श्वसन में ऑक्सीजन की उपस्थिति में पायरुवेट का पूर्ण विखंडन होता है एवं यह क्रिया माइटोकॉण्ड्रिया में होती है।
11. पायरुवेट का पूर्ण ऑक्सीकरण किस चरण में होता है ?
उत्तर : पायरुवेट का पूर्ण ऑक्सीकरण वायवीय श्वसन में होता है।
12. पौधों में श्वसन गैसों का आदान-प्रदान किन अंगों से होता है ?
उत्तर : पौधों में श्वसन गैसों का आदान-प्रदान शरीर की सतह द्वारा विसरण क्रिया से होता है।
13. पौधों में गैसों का विनिमय किस क्रिया से होता है ?
उत्तर : पौधों में गैसों का विनिमय श्वसन एवं प्रकाश संश्लेषण क्रिया से होता है।
14. अमीवा तथा पैरामिशियम में श्वसन शरीर की कौन-सी संरचना के माध्यम से होता है ?
उत्तर : अमीबा तथा पैरामीशियम में श्वसन शरीर की कोशिका झिल्ली संरचना के माध्यम से होता है।
15. मछली के श्वसन अंग का नाम क्या है ?
उत्तर : मछली के श्वसन अंग का नाम गलफड़ा है।
16. स्थलीय कीट तथा मनुष्य के श्वसनांगों के नाम लिखें।
उत्तर : स्थलीय कीट के श्वसन अंग-श्वास नली तथा मनुष्य के श्वसन अंग-नासिका छिद्र, श्वासनली तथा फेफड़ा।
17. स्थलीय कीटों में पाए जाने वाले श्वसन का एक प्रकार क्या कहलाता है?
उत्तर : स्थलीय कीटों में पाए जानेवाले श्वसन का प्रकार श्वसन नली या ट्रैकिया कहलाता है।
18. वर्टिब्रेटा के दो ऐसे वर्गों के नाम लिखें जिनमें श्वसन केलव फेफड़े में होता है?
उत्तर : (i) रेप्टीलिया, (ii) मैमेलिया ।
19. मनुष्य में श्वसन क्रिया में प्रयुक्त संपूर्ण अंगों के नाम लिखें ?
उत्तर : मनुष्य में नासिका छिद्र, लैरिक्स, ट्रैकिया तथा फेफड़ा मिलकर श्वसन अंग कहलाते है|
20. फेफड़ों द्वारा श्वसन किन दो क्रियाओं से पूर्ण होता है?
उत्तर : फेफड़ों द्वारा श्वसन प्रश्वास (Inspiration) तथा उच्छवास (expiration) क्रियाओं से पूर्ण होता है।
21. पचे भोज्य पदार्थ से ऊर्जा का उत्पादन किस क्रिया से होता है ?
उत्तर : भोजन-अणुओं के ऑक्सीकरण (Oxidation) द्वारा।
22. यीस्ट में पायरुवेट से इथेनॉल किस क्रिया द्वारा बनता है?
उत्तर : किण्वन (Fermentation) द्वारा।
23. ज्यादा चलने के बाद हमारी मांसपेशियों में क्रैम्प किस यौगिक के निर्माण से होता है ?
उत्तर : लैक्टिक अम्ल के निर्माण के कारण।
24. श्वसन के प्रथम चरण में बने पायरुवेट का पूर्ण ऑक्सीकरण कहाँ होता है?
उत्तर : माइटोकॉण्ड्रिया (mitochondria) में।
25. श्वसन के प्रथम चरण में बने पायरुवेट का पूर्ण ऑक्सीकरण कहाँ होता है?
उत्तर : माइटोकॉण्ड्रिया (mitochondira) में।
26. ग्रसनी कंठद्वार के नीचे कहाँ खुलती है ?
उत्तर : स्वरयंत्र (larynx) में।
27. प्रत्येक श्वसनी फेफड़े में प्रवेश कर विभाजित होने के बाद क्या बनाती है ?
उत्तर : श्वसनिका (bronchioles)।
28. मनुष्य के शरीर में फेफड़ा कहाँ अवस्थित रहता है?
उत्तर : वक्षगुहा में।
29. वक्षगुहा के पश्च भाग में अवस्थित एक गुंबद के आकार की संरचना को क्या कहते हैं ?
उत्तर : डायफ्राम (Diaphragm) ।
30. हीमोग्लोविन कहाँ अवस्थित रहता है ?
उत्तर : लाल रुधिर कोशिका (RBC) में।
31. रक्त से फेफड़े में आया CO2 का बची हवा के साथ निकलने की क्रिया को क्या कहते हैं ?
उत्तर : उच्छवास
32. श्वासोच्छवास का नियंत्रण कहाँ से होता है?
उत्तर : मस्तिष्क के पश्चभाग में स्थित श्वसन केन्द्र द्वारा होता है।
33. श्वसन केन्द्र मस्तिष्क के किस भाग में अवस्थित रहता है ?
उत्तर : पश्च मस्तिष्क में।


0 Comments